गुरुग्राम में CM नायब सिंह सैनी को दिखाए गए काले झंडे, 18 पुलिसकर्मी सस्पेंड; दो DCP को नोटिस

लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share

Nayab Singh Saini Gurugram security lapse: गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर सिबाश कबिराज ने सुरक्षा में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए 18 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इनमें सिविल लाइंस थाने के SHO बिजेंद्र सिंह और वेस्ट जोन के सुरक्षा प्रभारी भी शामिल हैं।

गुरुग्राम में CM नायब सिंह सैनी को दिखाए गए काले झंडे, 18 पुलिसकर्मी सस्पेंड; दो DCP को नोटिस
गुरुग्राम में CM नायब सिंह सैनी को दिखाए गए काले झंडे, 18 पुलिसकर्मी सस्पेंड; दो DCP को नोटिस

Nayab Singh Saini Gurugram security lapse: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले को गुरुग्राम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान रोके जाने की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर सिबाश कबिराज ने सुरक्षा में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए 18 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इनमें सिविल लाइंस थाने के SHO बिजेंद्र सिंह और वेस्ट जोन के सुरक्षा प्रभारी भी शामिल हैं। इसके अलावा DCP वेस्ट करण गोयल और DCP क्राइम हितेश यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में इंटेलिजेंस अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक VIP सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही, आपसी समन्वय की कमी या ड्यूटी में ढिलाई को गंभीरता से लिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक होने पर जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काफिले के सामने लहराए थे काले झंडे

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के काफिले के गुरुग्राम में बाधित होने के बाद हुई। जानकारी के मुताबिक 15 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के रूट पर पहुंच गए और काफिले के सामने काले झंडे लहराए। ऐसा ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव के नेतृत्व में किया गया था।

काफिले के साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के वाहनों के काफी करीब पहुंच चुके थे। घटना को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में गंभीर चूक के तौर पर देखा गया।

काले झंडे दिखाने के मामले में 7 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने कांग्रेस से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें घाटोला के शिव, भिवानी के निखिल, कन्हई के अनुज, फिरोज गांधी कॉलोनी के हरकेश, पटौदा चौक के अमन, कृष्णा नगर के राजीव यादव और मेवात के तावड़ू निवासी हरेंद्र यादव शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कार्यक्रम में जा रहे थे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिला जनसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में शामिल होने के बाद गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित GenH Startup Summit 2026 के ‘चौपाल’ कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले के रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन हुआ।

घटना के बाद पुलिस ने VIP सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। अब विभागीय जांच में यह पता लगाया जाएगा कि मुख्यमंत्री के रूट की सुरक्षा में किस स्तर पर चूक हुई, प्रदर्शनकारियों को पहले क्यों नहीं रोका जा सका और खुफिया तथा स्थानीय पुलिस के बीच समन्वय में कहां कमी रही।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsCM नायब सिंह सैनी को दिखाए गए काले झंडे, 18 पुलिसकर्मी सस्पेंड; दो DCP को नोटिस