दिल्ली के नरेला में शर्मनाक हरकत, अपहरण के बाद 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया इलाके बुधवार को 4 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में केस दर्ज कर आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के वक्त आरोपी युवक नशे में धुत था।

जानकारी के अनुसार, चार साल की पीड़ित बच्ची अपने परिवार सहित नरेला इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में रहती है। उसके परिजन अपनी बेटी को उर्दू पढ़ने के लिए पास के एक मदरसे में भेजते थे। बुधवार को भी वह मदरसे में जा रही थी। रास्ते में रिजवान उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ एक मकान की दूसरी मंजिल पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के वक्त आरोपी शराब के नशे में धुत था।
इस बीच मदरसे के संचालक 60 मोहम्मद नवाज ने बच्ची के नहीं आने पर उसकी तलाश शुरू की, तभी एक छात्र ने बताया कि मकान की दूसरी मंजिल से बच्ची के रोने की आवाज आ रही है। नवाज कुछ लोगों के साथ दूसरी मंजिल पर पहुंचा तो बच्ची निर्वस्त्र हालत में जमीन पर पड़ी थी। वहीं पर रिजवान भी शराब पीकर धुत पड़ा था।
आरोपी को गिरफ्तार किया
मदरसे के संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मदरसा संचालक की शिकायत पर दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसआई ज्योति की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश में किया।