Hindi Newsएनसीआर Newsnamo bharat train will run delhi to bawal see stations list
Namo Bharat Train : नमो भारत ट्रेन धारूहेड़ा के बजाय बावल तक दौड़ेगी, देखें कहां-कहां होंगे स्टॉप

Namo Bharat Train : नमो भारत ट्रेन धारूहेड़ा के बजाय बावल तक दौड़ेगी, देखें कहां-कहां होंगे स्टॉप

संक्षेप:

हरियाणा सरकार ने नमो भारत ट्रेन के पहले चरण में दिल्ली से बावल तक के रूट को मंजूरी दे दी है। पूर्व योजना के मुताबिक, दिल्ली से धारूहेड़ा तक नमो भारत ट्रेन के संचालन की मंजूरी थी। इस बदलाव से हजारों यात्रियों को लाभ पहुंचेगा।  

Oct 12, 2025 09:02 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

हरियाणा सरकार ने नमो भारत ट्रेन के पहले चरण में दिल्ली से बावल तक के रूट को मंजूरी दे दी है। पूर्व योजना के मुताबिक, दिल्ली से धारूहेड़ा तक नमो भारत ट्रेन के संचालन की मंजूरी थी। इस बदलाव से हजारों यात्रियों को लाभ पहुंचेगा। बता दें कि दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए राजस्थान के शाहजहांपुर तक नमो भारत ट्रेन के संचालन की योजना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हरियाणा रैपिड मेट्रो ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचएमआरटीसी) ने इस बदलाव की योजना के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को पत्र लिख दिया है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पहले यह योजना धारूहेड़ा तक थी। गत 18 सितंबर को आयोजित बैठक में उन्होंने इस योजना पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने आग्रह किया था कि इस योजना के तहत बावल तक नमो भारत ट्रेन का संचालन किया जाए।

Namo Bharat Train route RRTS

इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को भी पत्र लिखा था। उनसे आग्रह किया था कि नमो भारत ट्रेन का संचालन हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर तक स्थित बावल क्षेत्र तक किया जाए। इस सिलसिले में उन्होंने मनोहर लाल को पत्र भी लिखा।

राव इंद्रजीत की आपत्ति पर गत 26 सितंबर को एचएमआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रशेखर खरे ने एनसीआरटीसी को पत्र लिखकर नमो भारत ट्रेन का संचालन धारूहेड़ा की बजाय बावल तक करने की सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है। पत्र में कहा है कि सरकार ने विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया है।

पत्र के मुताबिक डॉ. खरे ने कहा कि मई माह में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए फैसले यथावत रहेंगे। सिर्फ नमो भारत ट्रेन का संचालन धारूहेड़ा की बजाय बावल समझा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बावल से आगे किसी भी विस्तार का खर्चा हरियाणा सरकार वहन नहीं करेगी।

बावल हरियाणा का बड़ा औद्योगिक क्षेत्र

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि धारूहेड़ा से आगे नमो भारत के लिए यात्रियों की संख्या पर अभी अनिश्चितता है। राव ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि धारूहेड़ा से आगे बावल हरियाणा का एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है।

कहां-कहां स्टेशन बनेंगे

दिल्ली के सराय काले खां, आईएनए, मुनिरका, एरो सिटी में नमो भारत ट्रेन के स्टेशन बनेगा। गुरुग्राम में साइबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर, पचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा, रेवाड़ी और बावल में स्टेशन बनेंगे। गुरुग्राम के चार स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।