Hindi Newsएनसीआर Newsnamo bharat train gurugram greater noida route change hsvp ncrtc iffco chowk
नमो भारत के गुरुग्राम-ग्रेटर नोएडा रूट बदलने की मांग, करोड़ों की जमीन बन रही बाधा

नमो भारत के गुरुग्राम-ग्रेटर नोएडा रूट बदलने की मांग, करोड़ों की जमीन बन रही बाधा

संक्षेप:

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-29 में करोड़ों की जमीन बचाने के लिए नमो भारत ट्रेन के गुरुग्राम-ग्रेनो रूट में बदलाव का सुझाव दिया है, हालांकि लागत अधिक होने के कारण फिलहाल सहमति नहीं बन पाई है।

Dec 25, 2025 07:02 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर-29 में व्यावसायिक जमीन को बचाने के लिए नमो भारत ट्रेन के गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा रूट में बदलाव की सिफारिश राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) से की है। आग्रह किया है कि ऐसा रूट बनाया जाए, जिसमें एचएसवीपी की जमीन नहीं हो या कम आए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एचएसवीपी के एक अधिकारी के मुताबिक एनसीआरटीसी ने दिल्ली-गुरुग्राम-बावल और गुरुग्राम-फरीदाबाद-ग्रेनो रूट को लेकर इफ्को चौक पर इंटरचेंज स्टेशन बनाने की योजना बनाई है। इफ्को चौक से सेक्टर-29, बीआर आंबेडकर मार्ग से सेक्टर-52 स्थित ताऊ देवीलाल वनस्पति उद्यान से होते हुए गोल्फ कोर्स रोड, गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से होते हुए फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेनो जाना है। रूट में सेक्टर-29 में जीएमडीए की कई एकड़ जमीन आ रही है। इसकी कीमत दो से तीन हजार करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है।

प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनी

एचएसवीपी ने इफ्को चौक की बजाय राजीव चौक पर इंटरचेंज स्टेशन बनाने का प्रस्ताव रखा है। एनसीआरटीसी से आग्रह किया कि राजीव चौक से लेकर सेक्टर-51 स्थित आर्टिमिस अस्पताल के समीप तक भूमिगत ट्रेन तैयार की जाए। वजीराबाद रोड और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड होते हुए गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर एलिवेटिड ट्रेन का निर्माण किया जाए। एनसीआरटीसी अधिकारियों ने जवाब दिया कि इसमें बहुत अधिक लागत आएगी। इसलिए इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनी है।

15745 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार

एनसीआरटीसी ने गुरुग्राम से ग्रेनो रूट को लेकर करीब 15745 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की है। इसके तहत गुरुग्राम में इफ्को चौक, सेक्टर-54, फरीदाबाद में बाटा चौक, सेक्टर-85-86 चौक, नोएडा में सेक्टर-142-168 चौक और ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर में स्टेशन प्रस्तावित किया है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।