Hindi Newsएनसीआर Newsnamo bharat train couple who indulged in obscenity in train got engaged and will get marriage soon
नमो भारत ट्रेन में संबंध बनाने वाले जोड़े की हुई सगाई, जल्द होगी शादी

नमो भारत ट्रेन में संबंध बनाने वाले जोड़े की हुई सगाई, जल्द होगी शादी

संक्षेप:

नमो भारत ट्रेन में संबंध बनाने और अश्लील हरकतें करने वाले छात्र-छात्रा की उनके परिजनों ने सगाई करा दी है। शादी का मुहूर्त शुरू होते ही दोनों वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। 

Jan 02, 2026 07:22 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

नमो भारत ट्रेन में संबंध बनाने और अश्लील हरकतें करने वाले गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी छात्र-छात्रा की उनके परिजनों ने सगाई करा दी है। शादी का मुहूर्त शुरू होते ही दोनों वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। ट्रेन के अंदर दोनों का आपत्तिजनक स्थिति के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीते 20 दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक मिनट से 3 मिनट तक के 4 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। ये वायरल वीडियो नमो भारत ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के थे। छात्र और छात्रा गाजियाबाद जनपद के अलग-अलग कॉलेजों से बीटेक और बीसीए कर रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद परिजनों ने दोनों को कहीं बाहर भेज दिया था। समाज में बदनामी के डर से दोनों के परिवार भी अलग-थलग हो गए।

ये भी पढ़ें:नमो भारत में संबंध बनाने वाले लड़के-लड़की पर FIR, वायरल करने वाले पर भी ऐक्शन

दोनों परिवारों से जुड़े लोगों ने बताया कि छात्र-छात्रा की सगाई कर दी गई है। मुहूर्त शुरू होते ही शादी की रस्म पूरी कर दी जाएगी। दूसरी ओर, पुलिस ने सगाई की जानकारी से इनकार किया है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

नमो भारत ट्रेन में अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने के मामले में FIR दर्ज

नमो भारत ट्रेन में अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने के सिलसिले में गाजियाबाद के मुरादनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया था कि वायरल सीसीटीवी फुटेज 24 नवंबर को दुहाई से मुरादनगर स्टेशन तक की यात्रा के दौरान के हैं, जिसमें दुहाई स्थित एक संस्थान के छात्र और छात्रा आपत्तिजनक हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं और पास की सीटें खाली हैं।

ये भी पढ़ें:सफर के बीच बनाने लगा संबंध, नमो भारत ट्रेन के अंदर कपल का अश्लील वीडियो

पुलिस ने बताया था कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की। मुख्य सुरक्षा अधिकारी दुष्यंत कुमार ने ट्रेन ऑपरेटर ऋषभ कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए शिकायत दी थी।

शिकायत में कहा गया कि ऋषभ कुमार ने ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज का दुरुपयोग करते हुए अपने मोबाइल फोन से अवैध तरीके से वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सार्वजनिक कर दिया, जिससे कथित रूप से नमो भारत सेवा की छवि खराब हुई है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद ऋषभ कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।

डीसीपी (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे छात्र और छात्रा को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।