Hindi Newsएनसीआर Newsnamo bharat train 2 years delhi to meerut 2 crore passengers travel
नमो भारत ट्रेन के दो साल पूरे, दिल्ली-मेरठ के बीच 2 करोड़ यात्रियों ने किया सफर

नमो भारत ट्रेन के दो साल पूरे, दिल्ली-मेरठ के बीच 2 करोड़ यात्रियों ने किया सफर

संक्षेप:

देश की पहली नमो भारत ट्रेन के संचालन को दो साल पूरे हो गए हैं और इस दौरान दिल्ली-मेरठ के बीच 2 करोड़ से अधिक यात्रियों ने तेज रफ्तार और आरामदायक सफर का लाभ उठाया है, जिससे यह लोगों के पसंदीदा परिवहन साधन के रूप में उभरी है।

Dec 13, 2025 05:48 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

देश की पहली नमो भारत ट्रेन के संचालन को दो साल पूरे हो गए हैं। इस दो साल की अवधि में दिल्ली से मेरठ के बीच दो करोड़ लोगों ने यात्रा की है। तेज रफ्तार और आरामदायक सफर की वजह से नमो भारत ट्रेन ने लोगों के पसंदीदा परिवहन साधन के रूप में पहचान बना ली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्तूबर 2023 को हरी झंडी दिखाकर साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किमी के खंड पर इसका परिचालन शुरू किया था। नवंबर 2023 में कॉरिडोर पर 72,000 से अधिक प्रतिमाह राइडरशिप दर्ज की गई थी। इसके बाद मार्च 2024 में मोदीनगर नॉर्थ तक और अगस्त में मेरठ साउथ तक परिचालन शुरू कर दिया गया था।

इसके बाद नौ स्टेशनों के साथ कॉरिडोर का 42 किमी का हिस्सा शुरू हो गया था। डीएमआरसी के मुताबिक जनवरी 2025 में पीएम ने न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक दिल्ली सेक्शन का उद्घाटन किया। इसके बाद अब प्रति माह राइडरशिप लगभग 15 लाख का आंकड़ा छूने लगी है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।