ईद से पहले क्यों दिल्ली का उत्तम नगर छोड़ रहे हैं मुसलमान, 'खून की होली' वाली धमकियां

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, जिग्नासा सिन्हा
Follow us on Google News
share

आलम यह है कि उत्तम नगर के हस्तसाल गांव में रहने वाले कई मुस्लिम परिवार स्थिति समान्य होने तक और ईद से पहले यहां से चले जाने की सोच रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में ऐसे कई परिवारों ने अपनी मंशा जाहिर की है।

ईद से पहले क्यों दिल्ली का उत्तम नगर छोड़ रहे हैं मुसलमान, 'खून की होली' वाली धमकियां

दिल्ली के उत्तम नगर में होली पर हुए झगड़े में तरुण की हत्या के बाद उपजा तनाव ईद पर भी कायम है। आलम यह है कि उत्तम नगर के हस्तसाल गांव में रहने वाले कई मुस्लिम परिवार स्थिति समान्य होने तक और ईद से पहले यहां से चले जाने की सोच रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में ऐसे कई परिवारों ने अपनी मंशा जाहिर की है। इनका कहना है कि होली पर 26 साल के युवक की हत्या के बाद अलग-अलग समुदायों से जुड़े धार्मिक समूहों ने जिस तरह धमकियां दीं उससे माहौल बहुत डरावना हो गया है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वे स्थानीय लोगों के साथ बैठकें कर रहे हैं और किसी ने उन्हें इस तरह की योजना के बारे में नहीं बताया है।

मिया जी रेस्तरां के मालिक 55 वर्षीय जमील अहमद ने कहा कि वह और उनका परिवार करीब 50 साल से उत्तम नगर में रह रह रहा है। उन्होंने कहा, 'मेरे तीन बच्चे और 7 पोते-पोतियां हैं। हम डरे हुए हैं क्योंकि हमने नेताओं को कहते हुए सुना है कि वे 'खून की होली' खेलेंगे। हमारे पास जाने के लिए कोई जगह नहीं है।'

क्या हुआ था होली पर

विवाद की शुरुआत 4 मार्च को होली के दिन हुई जब 11 साल की एक बच्ची ने पानी वाला गुब्बारा फेंका और यह एक मुस्लिम महिला को जा लगा। इसकी वजह से दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ। हिंदू परिवार का युवक तरुण कुमार (26) मारपीट में बुरी तरह जख्मी हो गया था और 4 दिन बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 14 लोगों को गिरप्तार किया और 2 नाबालिगों को भी पकड़ा है। करीब दो सप्ताह बाद भी यहां दो समुदायों के बीच तनाव बरकरार है। कई सामाजिक और धार्मिक संगठन ऐक्टिव हैं। दोनों तरफ से भड़काऊ बातें कही जा रही हैं और धमकियां दी जा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी कैंपेन चलाया जा रहा है।

'बाहरी लोग दे रहे हैं धमकियां'

अहमद ने कहा, ‘शोक मनाने और सांत्वना देने आए कुछ धार्मिक नेताओं ने हमें धमकियां दीं। हत्या सांप्रदायिक घटना नहीं है। उनका हमेशा से आपसी झगड़ा था। मुझे डर है कि हम सबको उनकी (आरोपियों) गलती का खामियाजा भुगतना होगा। हम शांति से रह रहे हैं, लेकिन बाहरी लोग धमकियां दे रहे हैं। हम वीडियो देखते हैं, जो बेहद डरावने हैं। हमारे बच्चे कहते हैं कि ईद के लिए हमें बाहर जाने की जरूरत है। दो परिवार जो हमारे घर के पास किराये पर रहते हैं, पहले ही जा चुके हैं।’

फरजाना बोली- पड़ोसी भी ठीक से नहीं कर रहे बात

हस्तसाल में ही रहने वाली 22 साल की फरजाना ने कहा, 'मैं यहां 20 साल से रह रही हूं, लेकिन यह बहुत हैरान करने वाला है कि आपके पड़ोसी आपसे ठीक से बात ना करें। हम जाना नहीं चाहते हैं लेकिन ईद हमारे लिए खास है और हम यहां नहीं रह सकते। हर दिन हिंसा और हमले की धमकियां दी जा रही हैं। हम हिंसा का समर्थन नहीं करते और हमारा इस केस से कोई लेनादेना नहीं। हम कुछ दिनों के लिए जाने की सोच रहे हैं।'

हिंदुओं में भी डर

स्थानीय निवासी बिलाल राजपूत (47) जो वकील हैं और जिनका परिवार यहां 1970 से रह रहा है, उन्होंने कहा, 'मेरे एक पड़ोसी जिन्हें हमारा परिवार 50 साल से जानता है, ने बताया कि उनके दो किरायेदार जा चुके हैं। मैं एक दुकानदार को जानता हूं जो जा चुका है। हम नहीं इलाका छोड़ने जा रहे हैं लेकिन हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं कि समस्या नहीं है।' उन्होंने आगे कहा, 'मेट्रो स्टेशन के बाहर, पार्कों में और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सभी जगह बैरिकेड्स लगे हुए हैं। एक अन्य पड़ोसी जो हिंदू है उसने मुझे सुरक्षित रहने को कहा क्योंकि वह डरा हुआ है। हम सभी डर में जी रहे हैं।

पुलिस दे रही सुरक्षा का भरोसा

दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्होंने पर्याप्त इंतजाम किए हैं और बैठकें की जा रही हैं। डीसीपी (द्वारका) कुशल पाल सिंह ने लोगों से इलाके में ही रहने की अपील की और त्योहार पर पर्याप्त सुरक्षा का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, 'हमने एक्स और इंस्टाग्राम जैसे प्लैटफॉर्म्स को 22 अपीलें भेजीं और भड़काऊ वीडियो और भाषणों को हटाने के लिए कहा। मेटा ने पहले ही कई कॉटेंट हटा दिए हैं। हम उन क्रिएटर्स से भी संपर्क कर रहे हैं जिन्होंने ऐसा किया है। इनमें से अधिकतर उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों से हैं। कोई लोकल इसमें शामिल नहीं है। हमने दोनों समुदायों के साथ बैठकें की हैं और कोई हिंसा नहीं होगी।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।