मुस्कान को मारने वाला इमरान इतना शातिर कि आतंकियों को ढेर करने वाले आए, तब एनकाउंटर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इमरान को पकड़ने के लिए पुलिस की 15 टीमें लगाईं गईं, लेकिन बेहद शातिर इमरान लगातार ठिकाने बदल रहा था। बाद में एटीएस ने जाल बिछाया तो इमरान संग एनकाउंटर हुआ।

Murder
मुस्कान के हत्यारे इमरान के पैर में लगी तीन गोलियां

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में दिल्ली यूनिवर्सिटी की 21 साल की स्टूडेंट और मॉडल मुस्कान की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला इमरान बेहद खतरनाक के साथ बेहद शातिर भी निकला। वह पुलिस को इस कदर चकमा दे रहा था कि आतंकियों से निपटने वाले एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) को भी आना पड़ा। देर रात एनकाउंटर के बाद इमरान को दबोच लिया गया। उसके दोनों पैर में गोली लगी है।

26 साल का आकिब उर्फ ​​इमरान जिम ट्रेनर के तौर पर काम करता था। 26 अगस्त को मुस्कान के अपार्टमेंट में घुसकर चाकू घोंपकर उसकी हत्या करने के बाद से फरार था। इमरान को दबोचने के लिए पुलिस की 15 से अधिक टीम बनाई गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'घटना के बाद पूरे जिले में बैरिकेडिंग की गई और जांच चौकियां बनाई गईं। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम तैनात की गईं। इमरान लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। एक सूचना के आधार पर विशेष कर्मियों और एटीएस की टीम ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।'

अधिकारी ने बताया कि जब पुलिसकर्मियों ने इमरान को रोका, तो उनके बीच गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि इमरान ने चार गोलियां दागीं जबकि पुलिस ने सात गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में तीन गोलियां इमरान के पैर में लगीं। पुलिस ने बताया कि इसके बाद इमरान को पकड़ लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। उसने बताया कि मामले में जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, इमरान मुस्कान को 18 महीने से जानता था। वह उससे पहली बार जिम में मिला था जहां वह ट्रेनर के तौर पर काम करता था।

लड़की के परिवार से परिचित लोगों ने बताया कि वह दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में सेकेंड ईयर की छात्रा थी और 'कंटेंट क्रिएटर' और मॉडल के तौर पर काम करती थी। उसकी बड़ी बहन भी मॉडल है। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और पश्चिम दिल्ली में 'मंगला हॉस्पिटल' के पास एक किराए के मकान में अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ रहती थी।

जिम से निकाल दिया गया था

जिम के एक कर्मचारी ने बताया कि इमरान ने जिम में लगभग तीन महीने तक काम किया था, लेकिन जिम में आने वाले लोगों के साथ गलत व्यवहार करने की वजह से उसे करीब दो महीने पहले निकाल दिया गया था। उसके बाद से बेरोजगार था। पुलिस ने बताया कि 18 जुलाई को मुस्कान ने थाने जाकर पुलिस को शिकायत की थी कि इमरान उसे परेशान कर रहा है लेकिन कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

नशे की लत का शिकार था इमरान

पुलिस ने इमरान को नशे की लत के इतिहास के कारण नशा-मुक्ति केंद्र भेजा था। पुलिस ने बताया कि नशा-मुक्ति केंद्र में खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश के बाद उसे 30 जुलाई को वहां से रिहा कर दिया गया। उसने बताया कि मुस्कान इमरान के साथ अपना रिश्ता जारी नहीं रखना चाहती थी लेकिन वह कथित तौर पर उसका पीछा करता रहा। पुलिस ने संदेह जताया कि आरोपी पिछले दो महीने से युवती के किसी और से बात करने को लेकर कथित तौर पर उससे नाराज था। उसने बताया कि 26 अगस्त की शाम को इमरान कथित उसके के घर गया। उस दौरान वह अपने घर पर अकेली थी। दोनों के बीच बहस हुई जिसके बाद उसने कथित तौर पर चाकू से युवती पर कई बार वार किया और भाग गया।

सीसीटीवी में दिखा इमरान

पुलिस सूत्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी शाम पांच बजकर 40 मिनट पर इमारत में घुसता दिख रहा है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि तिलक नगर थाने को शाम सात बजकर 24 मिनट पर एक लड़की पर चाकू से हमले के बारे में सूचना मिली। मुस्कान के घर में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली महिला ने उसे इमारत की दूसरी मंजिल पर घायल अवस्था में देखा और उसने परिवार को सूचित किया जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsमुस्कान को मारने वाला इमरान इतना शातिर कि आतंकियों को ढेर करने वालों को आना पड़ा