Hindi Newsएनसीआर Newsmurder of jewellers in modinagar at shop cctv video
मिर्च फेंकी और चाकू से गोद डाला, मोदीनगर में सर्राफा व्यापारी का कत्ल; CCTV में कैद वारदात

मिर्च फेंकी और चाकू से गोद डाला, मोदीनगर में सर्राफा व्यापारी का कत्ल; CCTV में कैद वारदात

संक्षेप:

गाजियाबाद के मोदीनगर में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहांगोविंदपुरी कॉलोनी में सुबह दुकान खोलते समय सर्राफा व्यापारी गिरधारी लाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके अलावा आरोपी ने तमंचे से फायरिंग भी की।

Dec 04, 2025 03:40 pm ISTSudhir Jha हिन्दुस्तान, मोदीनगर
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद के मोदीनगर में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहांगोविंदपुरी कॉलोनी में सुबह दुकान खोलते समय सर्राफा व्यापारी गिरधारी लाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके अलावा आरोपी ने तमंचे से फायरिंग भी की। गोली चलाने वाले आरोपी को आसपास मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी गिरधारी लाल की मेन मार्केट में 'गिरधारी लाल एंड सन ज्वेलर्स' के नाम से दुकान है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब सवा नौ बजे गिरधारी लाल अपनी दुकान खोल रहे थे। जैसे ही उन्होंने दुकान का शटर उठाया, तभी पैदल आए एक युवक ने अचानक उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। आरोपी ने तमंचे से फायरिंग भी की। दूसरी गोली चलाने वाला था, तभी आसपास के लोगों ने उसे दबोच लिया।

इसके बाद लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने व्यापारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां लोगों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से आसपास के लोगों और व्यापारियों में भारी रोष है। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना मौके पर पहुंच गए। पुलिस गोली मारने के कारणों और आरोपी के बारे में जांच कर रही है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।