नोएडा में तेज आवाज में गाना बजाने से रोका तो पीट-पीटकर मार डाला, पार्टी यूं ही चलती रही

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा के गेझा गांव में बर्थ डे पार्टी में तेज आवाज में गाना बजाने पर पड़ोसी ने आपत्ति जाहिर की थी। आरोपियों ने बहस के बाद पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

birthday party murder
प्रतीकात्मक तस्वीर

गेझा गांव में शनिवार को जन्मदिन के दौरान तेज आवाज में गाने बजाने का विरोध करने पर दो युवकों ने पड़ोसी को पीट दिया। परिजन घायल को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फेज-2 थाने की पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसीपी दीक्षा सिंह ने कहा कि घटना के आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि घटना के संबंध में अहम साक्ष्य जुटाए जा सकें।

पुलिस के अनुसार गेझा गांव की गली नंबर पांच में सतीश शर्मा परिवार के साथ रहते थे। वह किराये पर मकान दिलाने का काम करते थे। उनके घर के सामने सुमित अपने पिता सतीश और भाई ललित के साथ रहता है। शनिवार को सुमित के बेटे का जन्मदिन था। घर में समारोह चल रहा था और तेज आवाज में गाने बज रहे थे। आवाज से परेशान सतीश शर्मा ने कई बार गाने की आवाज कम करने के लिए कहा। जब आवाज कम नहीं हुई तो शाम करीब सात बजे वह सुमित के घर पहुंचे और फिर से आपत्ति जताई। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। सतीश घर से बाहर गली में आ गए।

आरोप है कि सुमित और ललित ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सतीश सड़क पर गिर गए। सिर और मुंह में चोट लगने के बाद वह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सतीश शर्मा के भाई मनीष ने फेज-2 थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुमित और ललित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को रविवार को जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

मारपीट होने के बाद भी जन्मदिन पार्टी नहीं रोकी

बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना के बाद भी जन्मदिन की पार्टी बंद नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसकी जानकारी हो सकेगी कि मृतक के शरीर पर कितनी चोटों के निशान है। उस पर कितने वार किए गए। पुलिस का दावा है कि लाठी और डंडे से मृतक को नहीं पीटा गया था। आसपास के लोग डंडे से भी पीटने की बात कह रहे हैं। पुलिस के अनुसार लात और घूसों से आरोपियों ने पीटा था। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका

लोगों का कहना है कि सतीश शर्मा और आरोपी पक्ष के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका था। आरोपियों ने उनको पहले भी धमकी दी थी। हालांकि, उस समय मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई थी। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। स्थानीय लोग आरोपी भाइयों के नशे में होने की बात कह रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। वारदात के बाद आरोपी भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने उनको दबोच लिया।

जिले में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकीं

25 अप्रैल 2022 : गार्डन गैलेरिया मॉल के लॉस्ट लेमन बार में पब स्टाफ और ग्राहकों के बीच बिल के भुगतान और अतिरिक्त पैसों को लेकर विवाद हुआ। बाउंसर और सुरक्षा गार्ड ने ग्राहक ब्रजेश राय को पीट-पीटकर मार डाला।

4 फरवरी 2024: ग्रेटर नोएडा के साईं उपवन के पास दो टीमों के बीच चल रहे स्थानीय क्रिकेट मैच में नो बॉल फेंकने को लेकर विवाद हो गया था। दूसरी टीम के खिलाड़ियों ने 24 वर्षीय सुमित को दौड़ा-दौड़ाकर ईंटों और डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था।

15 अक्टूबर 2025: रबुपुरा में दलित युवक अनिकेत जाटव पर उसके जन्मदिन के जश्न के दौरान दबंगों के एक समूह ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। 25 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsनोएडा में तेज आवाज में गाना बजाने से रोका तो पीट-पीटकर मार डाला, चलती रही पार्टी