दिल्ली में हत्या! युवको को पिता-पुत्र ने मार दी गोली; भारी पुलिस बल तैनात
दिल्ली के शाहदरा में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक की पहचान फैजान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फैजान की हत्या पिता और बेटे ने मिलकर की है। हत्या की वजह उनके बीच लोन को लेकर हुआ विवाद था।

दिल्ली के शाहदरा में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक की पहचान फैजान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फैजान की हत्या पिता और बेटे ने मिलकर की है। हत्या की वजह उनके बीच लोन को लेकर हुआ विवाद था।
इस मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि आधी रात को घटना की सूचना मिली थी। वेलकम में फायरिंग की सूचना मिलने के बाद मौजपूर स्थित मिस्टर किंग लाउंज ऐंड कैफे पर पुलिस की टीम पहुंची। टीम ने पहुंचने पर देखा कि एक युवक को गोली लगी थी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सबूत जुटाए जा रहे हैं और कानूनी कार्रवाई शुरू भी कर दी गई है। पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि फोरेंसिक टीम मौके पर से सबूत इकट्ठा कर रही है। इस मामले में वेलकम पुलिस ने संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अपराध में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों को तैनात कर दिया गया है।
इस मामले में मृतक के परिजनों का बयान भी सामने आया है। मृतक के भाई ने कहा कि मेरे भाई को तीन गोलियां मारी गईं, लेकिन पुलिस का कहना है कि सिर्फ दो गोलियों की मैगजीन मौके से बरामद की गई है। भाई ने बताया कि एक गोली मृतक के सिर में लगी जो पार करके निकल गई। इसके अलावा दो गोलियां उसके सीने में भी लगी हैं। मृतक के भाई ने बताया कि गोली मारने के बाद उसके भाई को चाकुओं से भी मारा गया है। भाई ने कहा कि उसके हाथ पर चोट के काफी निशान थे, जो बताता है कि मरने से पहले उसने काफी संघर्ष किया होगा।

लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर




