
दिल्ली में दर्दनाक मर्डर! मकान मालिक ने किराएदार को बंद कर 2 दिनों तक पीटा; मौत
संक्षेप: दिल्ली में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक मकान मालिक ने अपने किराएदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मकान मालिक को शक था कि उसका किराएदार फोन हैक करने की कोशिश कर रहा था।
दिल्ली में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक मकान मालिक ने अपने किराएदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मकान मालिक को शक था कि उसका किराएदार फोन हैक करने की कोशिश कर रहा है। यह घटना उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में सामने आई है।

इस मामले के आरोपी इरशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी उत्तर-पश्चिमी दिल्ली भीष्म सिंह ने कहा कि सुबह लगभग 5 बजे तमन्नी अपने रूममेट वीरेंद्र के साथ नाजिम से मिलने गया था। उसने दावा किया कि बुधवार और गुरुवार को उनके मकान मालिक इरशाद ने कमरे में बंद कर दिया और मुक्कों और बेल्ट से पिटाई की। इस दौरान इरशाद दो दिनों तक पिटाई करता रहा। तमन्नी और वीरेंद्र किसी तरह वहां से बच निकले और शुक्रवार को निजाम के घर पहुंचे। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि तमन्नी ने बुहत ज्यादा दर्ज होने के कारण स्थानीय क्लीनिक से दर्द निवारक दवाई ली थी।
मामले पर बाद करते हुए डीसीपी ने कहा कि उस रात उसकी हालत बहुत बिगड़ गई थी। हालत बिगड़ने के बाद उसे रात को करीब 10 एक डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टरों ने तमन्नी के पेट का अल्ट्रासाउंड करवाने की सला दी। शनिवार को अल्ट्रासाउंड हुआ तो पता चला कि उसके पेट में भारी मात्रा में खून जम गया है। इसके बाद तमन्नी को नाजिम और अन्य लोग शुभाष प्लेस पुलिस स्टेशन लेकर पहुंचे। तमन्नी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
मामले की जांच करने के दौरान पुलिस ने इरशाद को रोहिणी से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान इरशाद ने बताया कि उसे शक था कि तमन्ने वजीरपुर की उसकी फैक्ट्री में हुई चोरी का वीडियो अपने फोन से डिलीट करने की कोशिश कर रहा था। डीसीपी ने बताया कि उसे शक था कि तमन्ने और वीरेंद्र ने उसके कुछ दुर्लभ सिक्के भी चुराए हैं, जिसे वो इकट्ठा किया करता था। इरशाद ने बताया कि उसके कुछ सिक्के गायब हो गए हैं।
पुलिस ने बताया कि इरशाद टर्मिन इंजेक्शन का आदी था। इस इंजेक्शन का इस्तेमाल इरशाद जिम में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए किया करता था। वीरेंद्र और तमन्नी की पिटाई के दौरान भी इरशाद ने उस इंजेक्शन का इस्तेमाल किया था।





