दिल्ली में मर्डर! महिला को उसके पति ने पीट-पीटकर मार डाला; घर छोड़ हो गया फरार

लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने महिला को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली में मर्डर! महिला को उसके पति ने पीट-पीटकर मार डाला; घर छोड़ हो गया फरार

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां गुरुवार को एक महिला की उसके पति ने ही हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति घर छोड़कर फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने महिला को घायल अवस्था में देखा। महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस फरार पति की तलाश कर रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सीलमपुर के गौतमपुरी इलाके में एक महिला को उसका पति पीट रहा है। जब पुलिस पहुंची तो पति मौके से फरार हो गया था और महिला घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। पुलिस ने घायल महिला को तुरंत जेपीसी अस्पताल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

पति ने की हत्या

इस घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें आशंका है कि महिला की हत्या उसके पति ने की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पत्नी को बुरी तरह से पीटने के बाद मौके से भाग जाना सही समझा और फरार हो गया। इसके बाद पुलिस पहुंची तो घायल महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मर्डर का केस दर्ज

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और अब आरोपी पति को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बना दी गई है, जो उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।