MP में बड़ा भाई ही बन गया कातिल, छोटे भाई को नदी में डुबोकर मार डाल

लाइव हिन्दुस्तान, दतिया
Follow us on Google News
share

मध्य फ्रदेश के दतिया से हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या की साजिश रची और फिर उसे नदी में डुबोकर मार डाला।

MP में बड़ा भाई ही बन गया कातिल, छोटे भाई को नदी में डुबोकर मार डाल

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भाण्डेर थाना क्षेत्र में नदी में मिले एक शख्स के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस मौत को शुरुआत में हादसा माना जा रहा था, वह दरअसल संपत्ति विवाद में की गई सुनियोजित हत्या निकली। पुलिस ने बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांच आरोपी अभी फरार हैं।

गांव अजीतपुरा के पास नदी में एक शख्स का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू की।मृतक की पहचान 38 साल के विनोद यादव उर्फ खुशी यादव के रूप में हुई। वह एक दिन पहले दूध देने के लिए भाण्डेर गया था लेकिन वापस घर नहीं लौटा था। उसकी मोटरसाइकिल खेत में खड़ी मिली और उसका शव नदी में पाया गया। शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया लेकिन घटना की परिस्थितियां पुलिस को संदिग्ध लगीं। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि विनोद यादव का अपने परिवार के साथ जमीन और पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

पांच साथियों के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार बड़े भाई मनोज यादव ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।आरोपियों ने पहले विनोद यादव को अपने साथ कार में बैठाया, फिर शराब पिलाई। जब वह नशे की हालत में हो गया तो उसे नदी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया।आरोपियों ने पूरी वारदात को इस तरह अंजाम दिया कि मामला दुर्घटनावश डूबने से मौत का लगे।पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है। वहीं अन्य पांच आरोपियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों ने कुछ दूर जाकर मोटरसाइकिल खड़ी की और विनोद को जबरन नदी की ओर ले गए।इसके बाद उन्होंने विनोद को पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।चश्मदीद का कहना है कि जब उसने इस घटना का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे घबराकर वह अपने घर लौट गया था।

इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस ने मामले में मृतक के पिता, भतीजे और गांव के अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के कथनों के आधार पर विनोद यादव की हत्या की पुष्टि होने के बाद, पुलिस ने बड़े भाई मनोज यादव और उसके रिश्तेदार के खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी की पुख्ता पहचान कर दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।