Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़mp crime girl raped in raisen reward on absconding accused salman market closed
MP: रायसेन में बच्ची से रेप, फरार आरोपी सलमान पर 10 हजार का इनाम, बाजार बंद

MP: रायसेन में बच्ची से रेप, फरार आरोपी सलमान पर 10 हजार का इनाम, बाजार बंद

संक्षेप:

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना से भारी आक्रोश है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी सलमान वहां पहुंचा और बच्ची को जंगल ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Nov 23, 2025 05:43 pm ISTKrishna Bihari Singh वार्ता, रायसेन
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना से पूरे इलाके में भारी आक्रोश है। बताया जाता है कि बच्ची शुक्रवार शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थी इसी दौरान सलमान खान उर्फ नजर (23) वहां पहुंचा और बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर जंगल ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। इस घटना के विरोध में रविवार को ओबैदुल्लाहगंज का बाजार पूरी तरह बंद रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बड़ी दुकानों से लेकर चाय-पान की छोटी दुकानें तक बंद रखी गईं। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। उधर गोहरगंज और ओबैदुल्लाहगंज के वकीलों ने भी घोषणा की है कि वे आरोपी सलमान का केस नहीं लड़ेंगे।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की 10 टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है।

बताया जाता है कि जब बच्ची घर के पास दिखाई नहीं दी तो परिजन डर गए। इसके बाद बच्ची की तलाश शुरू की गई। बच्ची जंगल में खून से लथपथ मिली। उसे औबेदुल्लागंज अस्पताल ले जाया गया। बाद में हालत गंभीर देखते हुए बच्ची को भोपाल एम्स रेफर कर दिया गया। पीड़िता का भोपाल एम्स अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है। वहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजनों को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा जिससे अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा है। इस संबंध में जांच भी शुरू कर दी गई है। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को ओबैदुल्लाहगंज थाने के सामने चक्का जाम कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।