अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दिया झटका; दूध की कीमतों में 2 रुपये लीटर का इजाफा
मदर डेयरी ने 14 मई से दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह फैसला किसानों को बेहतर दाम देने और खर्चों को संतुलित करने के लिए लिया गया है। अब फुल क्रीम दूध 72 रुपये और टोंड दूध 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

मदर डेयरी ने बढ़ती लागत का हवाला देते हुए दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दूध की कीमतों में यह बढोतरी 14 मई से लागू होगी। अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी यह कदम उठाया है क्योंकि पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीदने की लागत लगभग छह प्रतिशत बढ़ गई है। कंपनी ने बताया कि उपभोक्ताओं पर बोझ कम करने के लिए कीमतों में यह केवल आंशिक वृद्धि की गई है। इस बदलाव के बाद दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध 72 रुपये और टोंड दूध 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
बढ़ती लागत का दिया हवाला
मदर डेयरी ने बुधवार को बयान में कहा कि बढ़ती लागत को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है जो बृहस्पतिवार से प्रभावी होगी। कंपनी के अनुसार, पिछला कीमत संशोधन अप्रैल 2025 के अंत में किया गया था। बीते एक साल में किसानों से खरीद मूल्य में लगभग 6 फीसदी की वृद्धि हुई है। उपभोक्ताओं पर असर कम करने के लगातार प्रयासों के बावजूद यह बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी।
मदर डेयरी ने कहा कि यह मूल्य संशोधन बढ़ी हुई लागत का केवल आंशिक भार उपभोक्ताओं पर डालता है और इसका उद्देश्य किसानों के हित और उपभोक्ताओं के हितों के बीच संतुलन बनाए रखना है। मदर डेयरी ने कहा कि वह अपने दूध बिक्री से प्राप्त रकम का लगभग 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को भुगतान करती है। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है।
टोंड मिल्क की कीमत
एनसीआर में टोंड मिल्क (खुले रूप में बिकने वाला) की कीमत बढ़ाकर 58 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जो पहले 56 रुपये प्रति लीटर थी। टोंड मिल्क (पाउच) का दाम 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि डबल टोंड मिल्क 54 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
फुल क्रीम अब कितने का?
फुल क्रीम दूध (पाउच) की कीमत 72 रुपये प्रति लीटर होगी।
गाय के दूध की कीमत कितनी?
गाय के दूध की कीमत भी 60 रुपये से बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। मदर डेयरी ने पिछले वित्त वर्ष में बेहतर मांग के कारण अपने डेयरी उत्पादों और खाद्य तेलों की बिक्री में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 20,300 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल किया।
पहले अमूल ने किया ऐलान
बता दें कि अमूल ने बुधवार को बढ़ती लागत का हवाला देते हुए पूरे भारत में दूध की कीमतें दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की। अमूल की ओर से बढ़ाई गई नई दरें कल यानी 14 मई से लागू होंगी। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) अमूल ब्रांड के तहत अपने उत्पाद बेचती है। पिछली बार कीमतों में बढ़ोतरी एक मई, 2025 को की गई थी। दूध की कीमतों में इस बढ़ोतरी से खाद्य महंगाई पर असर पड़ने की संभावना है।
14 मई यानी कल से प्रभावी होंगी नई कीमतें
जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा कि उसने पूरे भारत में दूध के विभिन्न पैक की कीमतें दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी हैं जो 14 मई से प्रभावी होंगी। कीमतों में यह बढ़ोतरी दूध के परिचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है। इस साल पशु आहार, दूध की पैकेजिंग सामग्री और ईंधन की लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है। अमूल ने यह भी बताया कि उसके सदस्य संघों ने भी किसानों के लिए खरीद मूल्य में 30 रुपये प्रति किलोग्राम वसा (फैट) की बढ़ोतरी की है, जो मई, 2025 की तुलना में 3.7 प्रतिशत अधिक है।
अमूल दूध की कीमतें
दिल्ली-एनसीआर और यूपी के लिए संशोधित दरों के अनुसार, 500 मिलीलीटर के पैक 'स्लिम एन' की कीमत 27 रुपये, 'ताजा' की 30 रुपये, 'गाय के दूध' की 31 रुपये और 'गोल्ड' की 36 रुपये होगी। भैंस के दूध की कीमत में चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिससे इसकी कीमत अब 80 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जीसीएमएमएफ ने कहा कि अमूल की नीति के अनुसार, उपभोक्ता दूध और दूध उत्पादों के लिए जो भी कीमत चुकाते हैं, उसका लगभग 80 पैसा दूध उत्पादकों तक पहुंचाया जाता है।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।


