Hindi Newsएनसीआर Newsmonkeys breaks wall one woman killed and seven people injured in ghaziabad modinagar
गाजियाबाद में बंदरों के झुंड ने दीवार गिराई, एक महिला की मौत; 7 लोग घायल

गाजियाबाद में बंदरों के झुंड ने दीवार गिराई, एक महिला की मौत; 7 लोग घायल

संक्षेप:

गाजियाबाद में शुक्रवार रात विवाह से पूर्व के एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब बंदरों के एक झुंड ने एक मकान की दीवार को हिला दिया, जिससे वह नीचे खड़े लोगों पर गिर गई।

Nov 01, 2025 12:17 pm ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद के मोदीनगर की सुदामापुरी कॉलोनी में शुक्रवार रात विवाह से पूर्व के एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब बंदरों के एक झुंड ने एक मकान की दीवार को हिला दिया, जिससे वह नीचे खड़े लोगों पर गिर गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वेद प्रकाश के पुत्र संदीप कुमार की 2 नवंबर को शादी है, जिसके लिए शुक्रवार रात को उनके घर पर मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। कार्यक्रम देखने के लिए पड़ोस के कई लोग एक मकान के पास खड़े थे। दीवार गिरने से राजकुमारी पत्नी अशोक कुमार के सिर पर ईंटें गिरीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में गोमा, बीना, बबीता, प्रमोद, ममता, दो साल का बच्चा नीत और जयवीरी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ गया है और वे आए दिन लोगों को काटकर घायल करते रहते हैं। शुक्रवार को ही सीकरी खुर्द गांव के ग्रामीणों ने बंदरों से निजात दिलाने की मांग को लेकर मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच का घेराव किया था।

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्रा ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर जारी किया गया था, लेकिन उन्हें रखने के लिए उचित स्थान न मिलने के कारण पकड़ने की प्रक्रिया रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द ही बंदरों को पकड़ने का अभियान फिर से शुरू किया जाएगा।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।