गर्दन रेतकर मां को मार डाला, फिर खुद थाने पहुंचा बेटा; दो घंटे तक शव के साथ रहा

Dec 07, 2025 07:00 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, मोदीनगर
share Share
Follow Us on

मोदीनगर में एक बेटे ने अपनी मां की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के करीब दो घंटे बाद आरोपी खुद दरांत लेकर थाने पहुंचा व पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गर्दन रेतकर मां को मार डाला, फिर खुद थाने पहुंचा बेटा; दो घंटे तक शव के साथ रहा

मोदीनगर की जनता कॉलोनी में शनिवार को गृह क्लेश के चलते बेटे ने धारदार हथियार से गला रेतकर मां की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर जानकारी दी। वहीं, मृतका की पुत्रियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जनता कॉलोनी में 70 वर्षीय मधु अपने पुत्र राहुल भारद्वाज, पुत्रवधू प्रणिता और पौत्र आठ वर्षीय अंशुल के साथ रहती थीं। उनकी पांच पुत्रियों की शादी हो चुकी है। मधु के पति वेदप्रकाश शर्मा आबकारी विभाग में एएसआई पद पर तैनात थे। उनकी सन 2002 में मौत हो गई थी। पेंशन से ही पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। बताया जा रहा कि शुक्रवार को मधु और प्रणिता के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। इस पर प्रणिता अपने बेटे के साथ मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के बाद से राहुल मां मधु से लड़ रहा था।

शनिवार सुबह मधु कॉलोनी में रहने वाली अपनी पुत्री इंद्रा शर्मा के पास चली गई थीं। सुबह करीब 11 बजे वह वापस अपने घर पर आ गईं। इसके बाद फिर से मां और बेटे के बीच विवाद शुरू हो गया। करी 11:30 बजे राहुल ने दरांत और चाकू से गर्दन रेतकर मां की हत्या कर दी। इसके बाद वह दोपहर करीब 1:10 बजे दरांत लेकर थाने पहुंचा और घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से फॉरेसिंग टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी और एसीपी अमित सक्सेना ने मौके पर निरीक्षण किया।

पेंशन, मकान को लेकर था विवाद

जानकारी के अनुसार, मधु शर्मा को मिलने वाली पेंशन से ही परिवार का भरण-पोषण होता था। राहुल कैब चलाता है और शराब पीने का आदी है। पेंशन की रकम और मकान को लेकर मां और बेटे के बीच आए दिन विवाद होता था। राहुल को आशंका थी कि मां मकान को बहनों के नाम कर सकती है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि मां और बेटे के बीच मारपीट भी होती थी।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

मां की हत्या के दो घंटे बाद बेटी ममता, इंद्रा, बब्बन, गुड्डी और सुमन मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके आने पहले ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जो गलत है। पुलिस को इसकी सूचना देनी चाहिए थी। उनका कहना है कि राहुल अकेला हत्या नहीं कर सकता है। घटना में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। करीब बीस मिनट तक चले हंगामे के बाद डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन शांत कराया।

एक दिन पहले रच ली थी हत्या की साजिश

मधु शर्मा और राहुल शर्मा के बीच एक सप्ताह से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को राहुल की पत्नी प्रणिता से विवाद हो गया। बताया जा रहा कि इसके बाद राहुल ने पत्नी और पुत्र अंशुल को भेज दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शुक्रवार को ही अपनी मां की हत्या करने की साजिश रच ली थी।

एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गृहक्लेश के चलते हत्या की बात सामने आई है। कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही।

हत्या के बाद दो घंटे तक शव के साथ रहा आरोपी

मां की हत्या करने के बाद आरोपी बेटा दो घंटे तक मकान के अंदर शव के पास बैठकर देखता रहा। जब उसे अपने किए पर पछतावा हुआ तो वह घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर थाने पहुंचा और कहने लगा कि साहब मैंने अपनी मां की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

जनता कॉलोनी निवासी राहुल भारद्वाज शराब पीने का आदी है। वह कभी-कभी कैब चला लेता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार को राहुल ने पत्नी के पीटने का आरोप लगाकर मां की पिटाई की थी। शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे राहुल ने मां को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद वह करीब दो घंटे तक शव के पास बैठकर उसे निहारता रहा।

पछतावा होने पर वह शव पहले वॉशरूम में पहुंचा और मुंह धोया। इसके बाद मेन गेट पर ताला लगाकर सीधे थाने चला गया। वहां थानाप्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा से कहने लगा कि साहब मैंने अपनी मां की हत्या कर दी और शव घर पर ही पड़ा है। सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
;;;