'मोदी जिंदाबाद' कहने वाले कश्मीरी मुस्लिम को दिल्ली में राहुल गांधी के समर्थकों ने पीट डाला!

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली में एक कश्मीरी मुस्लिम युवक को पीटा गया। खुद को मोदी समर्थक बताने वाली युवक ने यह आरोप लगाया है। उसने कहा कि वह देश को नेपाल-बांग्लादेश नहीं बनने देगा।

congressman beten kashmiri youth
कश्मीरी युवक का आरोप- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी के समर्थन की वजह से पीटा।

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपना गुस्सा दिल्ली में एक मोदी समर्थक कश्मीरी मुस्लिम युवक पर निकाल दिया। श्रीनगर से आए युवक ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार, ईवीएम और मोदी के समर्थन में बात करने की वजह से उसे बुरी तरह पीटा गया। युवक ने कहा कि वह देश को नेपाल और बांग्लादेश नहीं बनने देना चाहता है।

पीड़ित युवक ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उसका नाम फहीम नाजिर है। वह श्रीनगर का रहने वाला है। गुरुवार को वह कनॉट प्लेस में उस स्थान पर पहुंचा था जहां एक रेस्टोरेंट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी दलों के सांसदों को लंच पर बुलाया था। फहीम ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने जब उनसे मोदी के समर्थन में और ईवीएम को लेकर अपनी बातें रखनी शुरू की तो उसे बुरी तरह पीटा गया। पीड़ित जब अपने साथ हुई घटना को लेकर मीडिया से बात करने लगा तो वहां से भी कुछ लोगों ने भगाने की कोशिश की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि युवक ने राहुल गांधी को गाली दी थी। हालांकि, युवक ने इससे इनकार किया।

देश को नेपाल-बांग्लादेश बनाने की साजिश: रोते हुए बताया अपना दर्द

फहीम ने रोते हुए कहा, ‘यह लोकतंत्र है। ऐसे मारा जाता है। आप सबके पास फुटेज होगा। मैंने राहुल गांधी को गाली नहीं दी, लेकिन आप देखिए मुझे किस तरह पीटा गया। मैं लगातार पहल कर रहा हूं देश को समझाने की। देश को जो नेपाल-बांग्लादेश बनाने की साजिश है। मैं देश का नागरिक हूं- मेरी जिम्मेदारी कि मुझे देश को नेपाल बनने नहीं देना है, मुझे देश को बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा।' उसने कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन की ओर से चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने को लेकर कहा, ‘ईवीएम लाया कौन। 1998 में ईवीएम पहली बार राजीव गांधी लेकर आए थे।’

फहीम ने कहा कि वह बीजेपी या किसी संगठन से नहीं जुड़ा हुआ है। उसने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैन बताते हुए कहा कि उसने उनसे मुलाकात के लिए 2021 में श्रीनगर से दिल्ली तक की पैदल यात्रा भी की थी। सीजेपी और कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए उसने कहा, 'कांग्रेस पार्टी जब 2004 और 2009 में जीती तो वोट चोरी का मुद्दा क्यों नहीं होता, तब क्या ईवीएम खराब नहीं था। ईवीएम को सबसे पहले राजीव गांधी ने इस्तेमाल किया। तब ईवीएम में खराबी नहीं होती जब राहुल गांधी जीत जाते हैं? तब वोट चोरी नहीं होती है? विपक्ष और सीजेपी देश को नेपाल बनाने की कोशिशें कर रहे हैं।'

गाली नहीं दी, मीडिया के पास फुटेज: फहीम

फहीम ने राहुल गांधी को गाली देने के आरोपों को नकारा। उसने कहा कि पूरा घटनाक्रम कई मीडियाकर्मियों के कैमरों में कैद है। यदि कोई दिखा दे कि उसने राहुल गांधी को गाली दी तो सबके पैर पकड़कर माफी मांगने को तैयार है। फहीम ने कहा कि वह प्रधानमंत्री का फैन है जिसे जेन जी ने इतनी गालियां दीं, लेकिन उन्होंने माफ कर दिया। वह कैसे किसी को गाली दे सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआई के फुटेज में दिख रहा है कि फहीम पीएम मोदी के समर्थन में हाथ में एक पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रहा है। तभी कुछ लोग वहां आकर पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाने लगते हैं। इस दौरान अचानक कुछ लोग फहीम को पीटने लगते हैं।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsमोदी समर्थक कश्मीरी मुस्लिम को दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीट डाला!