
दिल्ली में लगाए गए 'मिस्ट स्प्रेयर'; कहां-कहां लगेगी खास मशीन, पलूशन से कैसे करेंगे लड़ाई?
रेखा गुप्ता की भाजपा सरकार दिल्ली में पलूशन पर लगाम लगाने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है। राजधानी दिल्ली की सड़कों पर खास तरह की मशीन ‘मिस्ट स्प्रेयर’ लगाई गई हैं। इनकी मदद से पलूशन पर लगाम लगाई जाएगी।
रेखा गुप्ता की भाजपा सरकार दिल्ली में पलूशन पर लगाम लगाने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है। राजधानी दिल्ली की सड़कों पर खास तरह की मशीन ‘मिस्ट स्प्रेयर’ लगाई गई हैं। इनकी मदद से पलूशन पर लगाम लगाई जाएगी। NDMC ने इस योजना को शांतिपथ और अफ्रीका एवेन्यू पर शुरू किया है। जानिए अगले चरणों में कहां लगाए जाएंगे?

जानिए कहां-कहां लगाए जाएंगे खास उपकरण?
जानकारी के मुताबिक पहले चरण में ये मिस्ट स्प्रेयर दिल्ली की लोधी रोड पर लगाए गए हैं। इसके तीसरे चरण में इन मशीनों को NDMC क्षेत्र की 24 प्रमुख सड़कों पर लगाया जाएगा। इस मिस्ट परियोजना को लागू करने के लिए करीब 15 करोड़ रुपये की लागत आएगी। चतुर्थ चरण में प्रतिष्ठित खान मार्केट और कनॉट प्लेस में भी मिस्ट स्प्रेयर प्रणाली का विस्तार किया जाएगा
क्या है मिस्ट स्प्रेयर, कैसे होगा पलूशन से बचाव?
मिस्ट स्प्रेयर (Mist Sprayer) एक ऐसी मशीन होती है, जो पानी या किसी तरल पदार्थ को बहुत ही बारीक धुंध (Mist) के रूप में छिड़कता है। यह तेज धार से पानी फेंकने के बजाय छोटे-छोटे कणों में स्प्रे करता है, जिससे तरल समान रूप से फैलता है और कम मात्रा में उपयोग होता है।
आपको बताते चलें कि इसका इस्तेमाल धूल बैठाने में खास तौर से किया जाता है। ये हवा में मौजूद कणों को कम कर देता है। क्योंकि बारीक धुंध के रूप में निकलता पानी जब धूल के ऊपर छिड़कता है, तो धूल के कण जमीन पर बैठ जाते हैं। इससे इलाके में धुंध-धूल को कम करने में मदद मिलती है।
दिल्ली में बढ़ते पलूशन के बीच क्यों जरूरी हैं?
राजधानी दिल्ली में पलूशन का स्तर खासतौर से सर्दियों में अपने चरम स्तर पर पहुंच जाता है। इससे दिल्लीवासियों को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए शहर के AQI पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने सड़कों के किनारे खंबो पर इन्हें लगाने की योजना बनाई है।





