फरीदाबाद में सुनार को कट्टा दिखाकर लूट लिए 57 लाख के आभूषण, देखिए डकैती का CCTV वीडियो
लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब 57 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीमों ने मौका मुआयना किया।

फरीदाबाद के सरूरपुर गांव में नकाबपोश बदमाश बुधवार को दिनदहाड़े एक सुनार की दुकान में घुसकर 350 ग्राम सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब 57 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीमों ने मौका मुआयना किया। मुजेसर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नकाबपोश और हेलमेट लगाकर आए 3 बदमाश
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-85 निवासी संजय की सरूरपुर गांव में आभूषणों की दुकान है। बुधवार दोपहर वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। दोपहर में करीब 2:15 बजे बाइक पर सवार होकर तीन नकबापोश बदमाश दुकान के सामने पहुंचे। उन्होंने हेलमेट पहन रखे थे। बदमाशों में से दो दुकान के अंदर घुस गए, जबकि तीसरा आरोपी बाइक के पास बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा।
कट्टा-चाकू दिखाकर लूट ली सुनार की दुकान
दुकान में घुसते ही बदमाशों ने पिस्तौल और चाकू निकाल लिए। उन्होंने पहले सुनार को चाकू दिखाकर डराया। इसके बाद पीड़ित के सिर पर पिस्तौल तान दी। इससे डरकर सुनार ने दुकान में रखे आभूषण बदमाशों के हवाले कर दिया। इसके बाद अरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरारहो गए।
बदमाशों के जाते ही मचाया शोर, पुलिस ने दर्ज की शिकायत
बदमाश पीड़ित का मोबाइल फोन भी लूटकर ले गए, ताकि वह तुरंत किसी को सूचना न दे सके। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित संजय ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुजेसर थाना पुलिस और संजय कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित से घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी आया सामने
कुछ देर बाद अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के रास्तों और दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच का सहारा लेकर आराेपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें

