गाजियाबाद में NH-9 पर कंटेंनर की टक्कर में बाइक सवार नाबालिग बहनों की मौत, फुफेरा भाई घायल

लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
Follow us on Google News
share

पुलिस के मुताबिक हापुड़ के मुरादपुर गांव की रहने वाली अंशिका की उम्र 17 साल है, परी की उम्र 14 साल है। दोनों बीती देर रात अपने फुहेरे भाई अजय के साथ बाइक पर सवार होकर हापुड़ से दिल्ली जा रही थीं, तभी ये हादसा हुआ।

गाजियाबाद में NH-9 पर कंटेंनर की टक्कर में बाइक सवार नाबालिग बहनों की मौत, फुफेरा भाई घायल

गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ। कंटेनर की भीषण टक्कर से हापुड़ की दो नाबालिग सगी बहनों की मौत हो गई। हादसे में उनका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस के मुताबिक हापुड़ के मुरादपुर गांव की रहने वाली अंशिका की उम्र 17 साल है, परी की उम्र 14 साल है। दोनों बीती देर रात अपने फुहेरे भाई अजय के साथ बाइक पर सवार होकर हापुड़ से दिल्ली जा रही थीं, तभी ये हादसा हुआ।

देर रात वेव सिटी के पास नेशनल हाईवे-9 पर नाबालिग बहनों को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में दोनों को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि अंशिका और परी नाम की दोनों बहने नाबालिग थीं। वह हापुड़ देहात के बुरादपुर गांव की रहने वाली थीं। वहीं इनका फुफेरा भाई अजय गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। एसीपी वेव सिटी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

खबर अपडेट हो रही है…

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।