Hindi Newsएनसीआर NewsMinor among 3 held for stabbing 20 year old youth over personal dispute
बहन संग उसका रिश्ता बर्दाश्त नहीं था; दिल्ली में लड़की के नाबालिग भाई ने दोस्तों संग मार डाला

बहन संग उसका रिश्ता बर्दाश्त नहीं था; दिल्ली में लड़की के नाबालिग भाई ने दोस्तों संग मार डाला

संक्षेप:

दिल्ली में 'दोस्ती-प्यार और रिलेशनशिप' की वजह 20 साल के एक लड़के की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने लड़की के एक नाबालिग भाई को कब्जे में लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Feb 04, 2026 03:39 pm ISTSudhir Jha नई दिल्ली, पीटीआई
share Share
Follow Us on

दिल्ली में 'दोस्ती-प्यार और रिलेशनशिप' की वजह 20 साल के एक लड़के की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने लड़की के एक नाबालिग भाई को कब्जे में लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि तीनों ने शिवम नाम के लड़के को चाकू से गोदकर मार डाला। घटना को 2 फरवरी की रात तिलक नगर इलाके में अंजाम दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उस रात जब पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली तो तुरंत एक टीम मौके पर पहुंची। वहां पुलिस को पता चला कि पीड़ित को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में ले जाया गया है। वहां डॉक्टरों ने पीड़ित को मृत घोषित कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘एक चश्मदीद ने पीसीआर पर सूचना दी जिके बाद एक केस दर्ज किया गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था।’

ये भी पढ़ें:बीच वाली कमांडर, 50 दिन का खेल; गाजियाबाद में खुदकुशी करने वाली 3 बहनों के पिता

बहन के साथ बर्दाश्त नहीं था शिवम का रिश्ता

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग आरोपी की बहन और शिवम के बीच रिलेशनशिप की वजह से उनके बीच व्यक्तिगत दुश्मनी पैदा हुई थी और मार डाला गया। उसे बहन के साथ शिवम का रिश्ता बर्दाश्त नहीं था। अधिकारी ने कहा, 'नाबालिग ने अपने साथियों के साथ शिवम को रोका। उनके बीच झगड़ा होने लगा और इस बीच शिवम को गोद दिया गया।' घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जांचकर्ताओं ने सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक तरीकों से पता लगाया कि वे किधर गए।

दो आरोपी गिरफ्तार, घटनास्थल से चाकू भी बरामद

पुलिस ने बताया कि सर्विलांस और छापेमारी के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान अक्षत उर्फ हन्नी (24) और मनियाह (19) के रूप में हुई। एक नाबालिग को भी पकड़ा गया। अधिकारी ने कहा, 'जांच के दौरान घटनास्थल के पास एक चाकू को भी बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल संभवत: अपराध को अंजाम देने में किया गया। घटना की जांच अभी जारी है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।