काम की बात: गुरुग्राम में सेक्टर-9 से डीएलएफ साइबर सिटी तक चलेगी मेट्रो, 30.7 KM लंबे रूट पर यहां बनेंगे स्टेशन

हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम में सेक्टर-9 से डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो चलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जीएमआरएल ने इस रूट के लिए हरियाणा सरकार को टेंडर भेज दिया है। 30.7 किमी लंबे इस रूट पर 28 एलिवेटेड स्टेशन का निर्माण होना है।

old gurugram metro
old gurugram metro

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण की परियोजना (साइबर सिटी रूट) के टेंडर को मंजूरी के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने हरियाणा सरकार को भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जीएमआरएल ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के निर्माण को तीन चरणों में बांटा है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर-नौ तक मेट्रो का निर्माण होना है। इसमें द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-101 का स्पर भी तैयार किया जाना है। दूसरे चरण में सेक्टर-नौ से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो का निर्माण किया जाना है। 30.7 किमी लंबी इस मेट्रो परियोजना के तहत 28 एलिवेटेड स्टेशन का निर्माण होना है। तीसरे चरण में सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो का निर्माण होना है। इसके निर्माण पर करीब 1409 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसके तहत जारी टेंडर की तकनीकी और वित्तीय जांच की जा रही है।

पहले चरण में 12 प्रतिशत काम पूरा

मेट्रो के पहले चरण के तहत 12 प्रतिशत निर्माण किया जा चुका है। दूसरे चरण के तहत सेक्टर-नौ से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो निर्माण के टेंडर मंजूरी के लिए हरियाणा सरकार के पास भेजा गया है। माना जा रहा है कि अगले महीने के पहले सप्ताह तक दूसरे चरण के निर्माण का टेंडर जारी कर दिया जाएगा।

यहां बनेंगे स्टेशन

मेट्रो के दूसरे चरण में सेक्टर-नौ, सेक्टर-सात, सेक्टर-चार, सेक्टर-पांच, अशोक विहार, सेक्टर-तीन, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, सेक्टर-21, उद्योग विहार फेज-एक, डीएलएफ साइबर सिटी में स्टेशन होंगे।

फ्लाईओवर बनेगा

दूसरे चरण में मेट्रो निर्माण के तहत कृष्णा चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। जीएमआरएल ने फ्लाईओवर निर्माण को लेकर जीएमडीए से 100 करोड़ रुपये देने का आग्रह किया है। टेंडर में इस फ्लाईओवर के निर्माण को शामिल किया जाएगा।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsगुरुग्राम में सेक्टर-9 से डीएलएफ साइबर सिटी तक चलेगी मेट्रो, यहां बनेंगे स्टेशन