ब्लू लाइन के इन स्टेशनों के बीच 19 अप्रैल को मेट्रो के समय में बदलाव, DMRC ने जारी किया नया शेड्यूल
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। डीएमआरसी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि इंद्रप्रस्थ और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रैक के रखरखाव कार्य के चलते रविवार यानी 19 अप्रैल की सुबह मेट्रो सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहेंगी।

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। डीएमआरसी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि इंद्रप्रस्थ और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रैक के रखरखाव कार्य के चलते रविवार यानी 19 अप्रैल की सुबह मेट्रो सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहेंगी। इस मरम्मत कार्य के चलते लाइन 3 और लाइन 4 पर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है, जिससे सुबह के समय यात्रा करने वालों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।
बदले हुए समय के मुताबिक, रविवार सुबह वैशाली से द्वारका सेक्टर-21 की ओर जाने वाली पहली ट्रेन 6:05 बजे जाएगी। वहीं, लक्ष्मी नगर से द्वारका सेक्टर-21 के लिए सेवाएं सुबह 6:21 बजे और यमुना बैंक से द्वारका सेक्टर-21 के लिए पहली ट्रेन सुबह 5:50 बजे शुरू होगी।
द्वारका से नोएडा की ओर कोई बदलाव नहीं
डीएमआरसी ने यह साफ किया है कि द्वारका से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा और वैशाली की ओर जाने वाली ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पूरी ब्लू लाइन पर सामान्य सेवाएं सुबह 6:30 बजे के बाद बहाल हो जाएंगी। डीएमआरसी ने रविवार सुबह यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और ज्यादा समय लेकर घर से निकलें। इस दौरान यात्रियों को स्टेशनों पर होने वाली घोषणाओं का पालन करने का सुझाव दिया गया है।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

