Hindi Newsएनसीआर NewsMeerut Tirahe to Duhai 9 km long road widening work complete route passes through a densely populated area
मेरठ तिराहे से दुहाई तक 9 KM लंबी सड़क चौड़ी, घनी आबादी वाले इलाके से गुजरता है रास्ता

मेरठ तिराहे से दुहाई तक 9 KM लंबी सड़क चौड़ी, घनी आबादी वाले इलाके से गुजरता है रास्ता

संक्षेप:

गाजियाबाद में एनसीआरटीसी ने दिल्ली-मेरठ रोड पर मेरठ तिराहे से दुहाई स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक मरम्मत और चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। इसी के साथ सड़क का यह खंड पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया गया है। 9 किलोमीटर से अधिक लंबे खंड पर वाहन सरपट दौड़ेंगे।

Jan 18, 2026 08:17 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने दिल्ली-मेरठ रोड पर मेरठ तिराहे से दुहाई स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक मरम्मत और चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। इसी के साथ सड़क का यह खंड पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया गया है। 9 किलोमीटर से अधिक लंबे खंड पर वाहन सरपट दौड़ेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनसीआरटीसी ने सड़क को नए सिरे से बनाया

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के निर्माण के दौरान यह सड़क वर्ष 2018 में पीडब्ल्यूडी से एनसीआरटीसी को सौंपी गई थी। कॉरिडोर निर्माण अवधि में वायाडक्ट के नीचे सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी एनसीआरटीसी के पास थी। यह रास्ता घनी आबादी वाले क्षेत्र से होकर गुजरता है, जहां भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क की स्थिति अक्सर खराब हो जाती थी। एनसीआरटीसी ने सड़क की मरम्मत के साथ इसे नए सिरे से तैयार किया है।

ये भी पढ़ें:हिंडन बैराज के पास बनेगा 4 लेन का पुल, इन इलाकों तक होगी सीधी कनेक्टिविटी

छह किलोमीटर लंबा नाला दोनों तरफ बनाया

मॉनसून के दौरान जलभराव से सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती थी। इस समस्या के समाधान के लिए एनसीआरटीसी ने सड़क के दोनों ओर जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की है। इसके तहत लगभग 6 किलोमीटर लंबे नालों का निर्माण किया गया है। अब बारिश के दिनों सड़क पर पानी नहीं भरेगा। जल भराव न होने से यातायात भी बाधित नहीं रहेगा।

पुनीत वत्स, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी, ''मेरठ तिराहे से दुहाई ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक की सड़क पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर कर दी है। सड़क के चौड़ीकरण के अलावा नाला भी बनाया है।''

राजा राम, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, ''मेरठ तिराहे से दुहाई ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक की सड़क एनसीआरटीसी से ले लिया है। दुहाई से आगे का खंड अभी एनसीआरटीसी के पास ही रहेगा।''

ये भी पढ़ें:राजनगर एक्सटेंशन में बनेंगी ये 5 सड़कें, 60 से अधिक सोसाइटियों को होगा फायदा
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।