दिल्ली में बढ़ेगी मेडिकल सीटें; सरकार ने तैयार किया रोडमैप, क्या है मकसद?

वार्ता, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में मेडिकल की सीटों में बढ़ोतरी करने जा रही है।राज्य सरकार शिक्षा की क्षमता बढ़ाने के लिए यूजी, पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी स्तर पर सीटों की संख्या में बढ़ोतरी करेगी। 

medical students delhi ai image
दिल्ली में मेडिकल की सीटें बढ़ने वाली हैं।

दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में मेडिकल की सीटें बढ़ाने जा रही है। सरकार दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मेडिकल शिक्षा में यूजी, पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी सीटों की बढ़ोतरी करने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के अनुसार, इस योजना का मकसद प्रशिक्षित डॉक्टरों और विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाकर नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

मेडिकल सिस्टम होगा चुस्त दुरुस्त

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय राजधानी में मेडिकल क्षमता बढ़ाने के लिए यूजी, पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी स्तर पर मेडिकल की सीटों की संख्या में क्रमश: बढ़ोतरी करने जा रही है। यह विस्तार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसके तहत पर्याप्त संख्या में स्पेशलिस्टों से लैस स्वास्थ्य सेवा प्रणाली तैयार की जा रही है।

क्या है मकसद?

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मेडिकल शिक्षा का विस्तार केवल सीटों की संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है वरन इसका मकसद ऐसे प्रशिक्षित डॉक्टर, विशेषज्ञ और सुपर-स्पेशलिस्ट तैयार करना है, जो दिल्ली के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा सकें।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार मेडिकल शिक्षा की क्षमता को योजनाबद्ध और चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने के साथ यह भी सुनिश्चित कर रही है कि इसके तहत बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर, संकाय और मरीजों की देखभाल से जुड़ी जरूरते पूरी हों। सरकार सुपर-स्पेशियलिटी कार्यक्रमों और स्ट्रक्चर्ड पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप कार्यक्रमों के विस्तार की दिशा में भी काम कर रही है।

ली जा रहीं जरूरी मंजूरियां

डॉ. पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, प्रस्तावित रोडमैप को रणनीतिक कार्ययोजना के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) सहित संबंधित सक्षम प्राधिकरणों से जरूरी मंजूरियां प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों का मजबूत आधार होगा तैयार

इन प्रयासों से दिल्ली के सरकारी चिकित्सा संस्थानों में मेडिकल शिक्षा और उन्नत चिकित्सा प्रशिक्षण के अवसर बढ़ने के साथ राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों का मजबूत आधार तैयार होगा।

स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देना भी मकसद

दिल्ली सरकार का मकसद सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और विशेषज्ञों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार मेडिकल शिक्षा का विस्तार कर राजधानी की स्वास्थ्य जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित चिकित्सा मानव संसाधन तैयार कर रही है।

बढ़ेंगे इतनी सीटें

डॉ. बीएसए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस सीटें 125 से बढ़ाकर 200 करने का प्रस्ताव है। वहीं, मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज में बीडीएस सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 70 की जाएगी। पीजी शिक्षा के क्षेत्र में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में पीजी की सीटें 260 से बढ़ाकर 295 करने का प्रस्ताव है। सरकार के अनुसार विभिन्न सरकारी चिकित्सा संस्थानों में कुल 103 नयी पीजी और डीएनबी सीटें जोड़ने का प्रस्ताव है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली में बढ़ेगी मेडिकल सीटें; सरकार ने तैयार किया रोडमैप, क्या है मकसद?