Hindi Newsएनसीआर Newsmcd to recycle 3200 metric tonnes of waste daily proposals to be presented
रोजाना 3200 मीट्रिक टन कचरे को रिसाइकिल करेगी एमसीडी, पेश होंगे प्रस्ताव

रोजाना 3200 मीट्रिक टन कचरे को रिसाइकिल करेगी एमसीडी, पेश होंगे प्रस्ताव

संक्षेप:

दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी प्रशासन ने रोज जमा होने वाले नए कचरे को रिसाइकल करने की योजना बनाई है। योजना कुल 3200 मीट्रिक टन कचरे को रिसाइकिल करने की है। इसको लेकर प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। 

Mon, 3 Nov 2025 08:35 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, राहुल मानव, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली नगर निगम प्रशासन ने रोज एकत्रित होने वाले नए कचरे को रिसाइकल व निस्तारण करने की योजना बनाई है। इसके तहत कुल 3200 मीट्रिक टन नए कचरे को रिसाइकिल किया जाएगा। इसमें भलस्वा लैंडफिल साइट में 1800 मीट्रिक टन और ओखला लैंडफिल साइट में 1400 मीट्रिक टन नए कचरे को रिसाइकल व निस्तारण किया जाएगा। इस संबंध में आगामी छह नवंबर को गुरुवार के दिन निगम के सदन की बैठक में दो प्रस्ताव प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। अब तक निगम प्रशासन तीनों लैंडफिल साइटों में मौजूद वर्षों पुराने कूड़े के ढेर को जैव खनन करते हुए उसे खत्म कर रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हर दिन जमा हो रहा 12 हजार मीट्रिक टन कूड़ा

इस संबंध में पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर ने बताया कि अब निगम प्रशासन द्वारा दिल्ली से हर दिन 12 हजार मीट्रिक टन कूड़ा इकट्ठा किया जा रहा है। इसमें से छह हजार मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण व रिसाइकल चार वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, सी एंड प्लांट व अन्य से किया जाता है। अन्य छह हजार मीट्रिक टन कूड़े में से 3200 मीट्रिक टन नए कचरे को रिसाइकल किया जाएगा।

कचरे को रिसाइकल कर बनाए जाएंगे उत्पाद

भलस्वा लैंडफिल साइट में पुराने कचरे को जैव खनन की प्रक्रिया से खत्म कर 25 एकड़ भूमि वापस प्राप्त हुई है। इसमें से भलस्वा लैंडफिल साइट में 15 एकड़ भूमि पर नई ट्रोमल मशीनों को स्थापित करेंगे। जिसके जरिए 1800 मीट्रिक टन कूड़े को रिसाइकिल किया जाएगा। इसी तरह से ओखला लैंडफिल साइट पर जैव खनन करने के बाद खाली हुई भूमि पर 1400 मीट्रिक टन कूड़े को रिसाइकिल करेंगे। इसके जरिए सूखे व गीले कचरे को रिसाइकल कर उत्पाद बनाए जाएंगे। गीले कचरे से खाद बनाएंगे।

'निगम का प्रयास लैंडफिल साइट में नया कचरा न पहुंचे'

संदीप कपूर ने बताया कि निगम की योजना है कि दिल्ली से हर दिन इकट्ठा होने वाले कचरे को पूरी तरह से अपशिष्ट प्रबंधन के तहत रिसाइकल करें। जिससे लैंडफिल साइट पर प्रत्येक दिन इकट्ठा होने वाला नया कचरा न पहुंचे। निगम इस योजना पर काम कर रहा है। गुरुवार को सदन में प्रस्तुत होने वाले प्रस्ताव के जरिए नए कचरे को रिसाइकल करने में सहयोग मिलेगा। वर्षों पुराने मौजूद कचरे की जैव खनन की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।