Hindi Newsएनसीआर NewsMCD fines delhi metro for pollution norms violation, what DMRC said
MCD ने दिल्ली मेट्रो पर ठोका 3.8 लाख रुपये का जुर्माना, प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर ऐक्शन

MCD ने दिल्ली मेट्रो पर ठोका 3.8 लाख रुपये का जुर्माना, प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर ऐक्शन

संक्षेप:

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने महरौली-बदरपुर (MB) रोड पर कंस्ट्रक्शन साइट्स पर प्रदूषण रोकने के जरूरी उपाय शुरू नहीं करने पर शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के 3 लाख 80 हजार रुपये के चालान काटे हैं।  

Nov 22, 2025 12:18 pm ISTPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने महरौली-बदरपुर (MB) रोड पर कंस्ट्रक्शन साइट्स पर प्रदूषण रोकने के जरूरी उपाय शुरू नहीं करने पर शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के 3 लाख 80 हजार रुपये के चालान काटे हैं। हालांकि, डीएमआरसी ने एमसीडी के इन दावों खारिज करते हुए कहा था कि उसके अधिकार क्षेत्र में आने वाला हिस्सा सीमित है। इसके साथ ही उसकी कंस्ट्रक्शन साइट्स पर जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एमसीडी ने बताया कि साउथ और सेंट्रल जोन ने डीएमआरसी को कुल 28 चालान जारी किए, जिनमें नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) कानूनों और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का उल्लंघन शामिल है। इन उल्लंघनों में धूल रोकने के नाकाफी इंतजाम, कंस्ट्रक्शन मटीरियल को ढकने में नाकामी, काम की जगहों पर सही बैरिकेडिंग न होना और धूल को कम से कम फैलाने के लिए जरूरी ऑन-साइट हाउसकीपिंग की कमी शामिल है।

वहीं, डीएमआरसी ने एक बयान जारी कर बताया कि दिल्ली मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (MRTS) प्रोजेक्ट फेज-चार के तहत एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर (लाइन-10) से जुड़े कंस्ट्रक्शन के कामों के लिए पूरे एमबी रोड का सिर्फ 6.58 किमी हिस्सा उसके अधिकार क्षेत्र में आता है। एमबी रोड के इस हिस्से में कोई फुटपाथ नहीं है और सड़क के बाहर कच्ची जमीन है। डीएमआरसी का काम सड़क के बीच में बैरिकेड्स के अंदर चल रहा है। कुछ जगहों पर, गाड़ियों और पैदल चलने वालों को सड़क पार करने में आसानी के लिए बैरिकेड्स खोले गए हैं।

डीएमआरसी ने इसके साथ ही यह भी कहा कि एमसीडी द्वारा बताए गए नियमों के उल्लंघन की साइट पर समीक्षा की गई है। डीएमआरसी ने यह भी बताया कि नगर निगमों द्वारा दिए गए डस्टबिन की कमी है और कहा कि स्थानीय निवासी और राहगीर रेगुलर तौर पर अपना मलबा सड़क किनारे फेंक देते हैं, जिसे संबंधित अथॉरिटी हटा नहीं रही है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।