MCD Election Results 2022 : एमसीडी चुनाव में जीत के बाद AAP की हुंकार, केजरीवाल बोले-मत करो अहंकार mcd election result 2022 live updates bjp aap congress seats - ncr news
Hindi NewsएनसीआरMCD Election Results 2022 : एमसीडी चुनाव में जीत के बाद AAP की हुंकार, केजरीवाल बोले-मत करो अहंकार

MCD Election Results 2022 : एमसीडी चुनाव में जीत के बाद AAP की हुंकार, केजरीवाल बोले-मत करो अहंकार

Delhi MCD Elections 2022 : दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप के 134 उम्मीदवारों ने अब तक जीत दर्ज कर ली है। 104 सीटों पर भाजपा जीती है।

MCD Election Results 2022 : एमसीडी चुनाव में जीत के बाद AAP की हुंकार, केजरीवाल बोले-मत करो अहंकार

mcd election result 2022 live updates bjp aap congress seats

| लाइव हिन्दुस्तान | Wed, 07 Dec 2022 05:02 PM
हमें फॉलो करें

Delhi MCD Elections Results 2022 live: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए जारी मतगणना पूरी हो गई है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप के 134 उम्मीदवारों ने अब तक जीत दर्ज कर ली है। 104 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी नौ सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। बता दें कि इस बार चुनावी मैदान में कुल 1349 उम्मीदवार थे। जीत के बाद बधाई देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं। मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं। 

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान  ने ट्वीट किया, 'अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 15 वर्ष लंबे कांग्रेस शासन और अब एमसीडी में 15 वर्ष लंबे (भाजपा) शासन को उखाड़ फेंका। इससे पता चलता है कि दिल्ली के लोगों को नफरत की राजनीति पसंद नहीं है, वे स्कूलों, अस्पतालों, बिजली, सफाई और बुनियादी ढांचे के लिए वोट करते हैं।'
 

7 Dec 2022, 04:41:05 PM IST

हम अपनी हार स्वीकार करते हैं, लेकिन हमारा वोट शेयर बढ़ा : कांग्रेस

एमसीडी चुनाव के नतीजे आने के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि हम अपनी हार स्वीकार करते हैं। अरविंद केजरीवाल को जीत पर बधाई। उम्मीद है कि अब बहानेबाजी नहीं की जाएगी। विधानसभा चुनावों की तुलना में कांग्रेस के वोट शेयर में बढ़ोतरी हुई है। भारत जोड़ो यात्रा अगर दिल्ली के करीब होती या गुजर रही होती तो हो सकता है कि हमें ज्यादा फायदा मिलता। 

7 Dec 2022, 03:37:38 PM IST

Delhi MCD Chunav 2022 Result: AAP को जीत

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना पूरी हो गई है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप के 134 उम्मीदवारों ने अब तक जीत दर्ज कर ली है। 104 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी नौ सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।
 

7 Dec 2022, 03:35:07 PM IST

Delhi MCD Election 2022 Results: दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार ख़त्म किया-CM केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा, 'हमने दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार ख़त्म किया, वैसे ही MCD में लूटपाट और लैंटर से वसूली बंद करेंगे। कई बड़े नेता कहते थे कि स्कूल-हॉस्पिटल से वोट नहीं मिलते। दिल्ली की जनता ने देश को संदेश दे दिया है कि स्कूल-अस्पताल से भी वोट मिलते हैं।
 

7 Dec 2022, 03:19:23 PM IST

MCD Result 2022: अंहकार मत करो, AAP की जीत के बाद बोले केजरीवाल

एमसीडी चुनाव बहुमत के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पार्टी दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने संबोधन से कार्यकर्ताओं में जोश फूंका और मैसेज दिया कि अहंकार मत करो। अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी में दिल्ली की जनता का धन्यवाद करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की और कहा कि दिल्ली के लोगों ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है और वो इसे जरूर निभाएंगे।

7 Dec 2022, 02:57:24 PM IST

Delhi MCD Chunav 2022 Result: ये जीत नहीं जिम्मेदारी है बोले मनीष सिसोदिया

नगर निगम (MCD) में आप की शानदार जीत पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बयान आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने काम करने वाले अरविंद केजरीवाल जी को जिताया है।

7 Dec 2022, 02:45:00 PM IST

भाजपा के सारे हथकंडे हुए फेल : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने इस जीत पर कहा कि भाजपा ने अपने सभी हथकंडे अपनाए लेकिन उसे मायूसी हाथ लगी। भाजपा के लोगों को शर्म नहीं आती। वे अभी भी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। दिल्ली की जनता ने बता दिया है कि उनका बेटा केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। 

7 Dec 2022, 02:29:07 PM IST

सिसोदिया बोले- यह बड़ी जीत नहीं, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एमसीडी चुनाव में मिली प्रचंड जीत के लिए दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- राष्ट्रीय राजधानी के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को शानदार जीत के लिए दुनिया की सबसे भ्रष्ट और सबसे नकारात्मक पार्टी को हराने में मदद की है। हमारे लिए, यह एक बड़ी जीत नहीं, यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
 

7 Dec 2022, 02:11:06 PM IST

AAP ने 131 सीटों के साथ पार किया बहुमत का आंकड़ा

आम आदमी पार्टी ने 131 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा ने 99 सीटें, कांग्रेस ने 7 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीती।

7 Dec 2022, 02:01:09 PM IST

MCD election result 2022: AAP को बहुमत

दिल्ली नगर निगम चुनाव के मतगणना का काम जारी है।  एमसीडी में आम आदमी पार्टी बहुमत को मिल गई है। जबकि 97 सीटों के साथ बीजेपी दूसरे नंबर पर है।  

7 Dec 2022, 01:46:46 PM IST

Today Delhi MCD Election Result 2022: आदमी पार्टी बहुमत के करीब

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतों की गिनती बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। नतीजों में आम आदमी पार्टी बहुमत के करीब पहुंच गई है। अब तक आप ने 122 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, बीजेपी को 97 सीटों पर जीत मिली है।  

7 Dec 2022, 01:06:41 PM IST

MCD election result 2022: नारायण वार्ड से जीते भाजपा प्रत्याशी

नारायण वार्ड संख्या 139 से जीते भाजपा प्रत्याशी उमंग बजाज

7 Dec 2022, 01:03:39 PM IST

Delhi MCD Chunav 2022 Result: बीजेपी को दिल्ली की जनता से करारा, बोले राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी को दिल्ली की जनता से करारा जवाब मिला। जनता ने उसी को वोट दिया है जो विकास के लिए काम करे। आज दिल्ली ने उस 'कीचर' का सफाया कर दिया है, जिसे बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर फेंकने की कोशिश की थी. हम दिल्ली को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर में बदल देंगे

7 Dec 2022, 01:02:10 PM IST

Delhi MCD Election Result 2022 live: दिल की गहराइयों से दिल्ली के लोगों का धन्यवाद, बोले सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा, "दिल्ली वालों ने बीजेपी के 15 सालों के बाद आम आदमी पार्टी को MCD चलाने का मौका दिया है। हम दिल की गहराइयों से दिल्ली के लोगों का धन्यवाद करते हैं।  उन्होंने आगे कहा, 'ये जो दुष्प्रचार, गालियां आप नेताओं के खिलाफ इस्तेमाल करते थे, दिल्ली के लोगों ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।

7 Dec 2022, 12:54:34 PM IST

today delhi mcd election result 2022: देखें अबतक के नतीजे

दिल्ली MCD की 196 सीटों पर नतीजे आ गए हैं। इसमें आम आदमी पार्टी ने 106 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि, 84 सीटों पर बीजेपी जीती है।   इसके अलावा कांग्रेस ने 5 पर, 1 पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है। 

7 Dec 2022, 12:34:33 PM IST

Delhi MCD Chunav 2022 Result: वार्ड अनुसार देखें नतीजे

नारायण वार्ड संख्या 139 से भाजपा के उमंग बजाज 3740 vot से जीते

वार्ड संख्या 140 इन्दरपुरी से आप प्रत्याशी ज्योति गौतम 4714 वोट से जीती

वार्ड संख्या 141 से आप प्रत्याशी आरती चावला 1387 वोट से जीती

7 Dec 2022, 12:14:35 PM IST

MCD election result 2022: भगवंत मान बोले- आप के लोग बिकते नहीं

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने आम आदमी के पार्टी कार्यालय पहुंचेहैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप के लोग बिकते नहीं है 

7 Dec 2022, 12:11:00 PM IST

Delhi MCD Chunav 2022 Result: जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए आप समर्थक

गोल मार्केट स्थित मतगणना केंद्र के बाहर जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए आप पार्टी के समर्थक

7 Dec 2022, 12:08:48 PM IST

MCD election result 2022: शास्त्री पार्क केंद्र पर मतगणना खत्म

- मौजपुर से भाजपा के अनिल गौड़ जीते
- गौतमपुरी से भाजपा की सत्ते शर्मा जीतीं
- चौहान बांगर से कांग्रेस की शगुफ्ता जीतीं
- सीलमपुर से निर्दलीय हज्जन शकीला जीतीं

7 Dec 2022, 12:00:07 PM IST

AAP 66 सीटों पर आगे

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आधिकारिक रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) 66 सीटों पर, भाजपा 47, कांग्रेस 5 सीटों पर, निर्दलीय 1 और अन्य 1 पर आगे चल रहे हैं।

7 Dec 2022, 11:53:07 AM IST

AAP की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी ने दर्ज की जीत

एमसीडी चुनावों की मतगणना जारी है। अब तक के प्राप्त रुझानों में आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए है। इस बीच सुल्तानपुरी ए से आम आदमी पार्टी (आप) की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी ने जीत दर्ज की है। 

7 Dec 2022, 11:46:04 AM IST

Delhi MCD Chunav 2022 Result: दिल्ली नगर निगम की 107 सीटों पर नतीजे

दिल्ली नगर निगम की 107 सीटों पर नतीजे आ गए हैं। इनमें आप ने 56, बीजेपी ने 46, कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि 1 सीट पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है। 

7 Dec 2022, 11:37:32 AM IST

Delhi MCD Election 2022 result: शाहदरा विधानसभा के तीनों वार्ड के नतीजे

वार्ड 21
भारत गौतम भाजपा विजयी घोषित
भाजपा कुल मत 1634
आप पार्टी डालचंद 11121

वार्ड 216
भाजपा पंकज लूथरा कुल मत 19920
आप अवधेश चौबे मत 11638

वार्ड 217
आप की प्रीति ने बाजी मारी कुल मत 16876
भाजपा सारिका शर्मा 13325

7 Dec 2022, 11:31:03 AM IST

delhi mcd election result 2022 ward wise: वार्ड अनुसार नतीजें

85. वेस्ट पटेल नगर    आप से कविता चौहान जीती 5316 वोट से जीती 
86. ईस्ट पटेल नगर    आप की शैली ओबरॉय 269 वोट से जीती 
87. रणजीत नगर       आप के अंकुश नारंग 6765 वोट से जीते 
88. बलजीत नगर      आप की रुणाक्षि शर्मा 3591 वोट से जीती

चितरंजन पार्क में आप की आशु ठाकुर 44 वोट से जीती

7 Dec 2022, 11:23:08 AM IST

Delhi MCD Election 2022 result: बीजेपी-आप में टक्कर

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है। एमसीडी की 55 सीटों पर नतीजे सामने आ गए हैं। इनमें आप ने 31, बीजेपी ने 32 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि, कांग्रेस अब तक 4 सीटों पर जीत चुकी है। 

7 Dec 2022, 11:17:27 AM IST

Delhi MCD Chunav 2022 Result: 30 पर AAP, 33 पर बीजेपी को जीत

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए काउंटिंग जारी रही है। 30 पर AAP, 33 पर बीजेपी और 4 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

7 Dec 2022, 11:12:15 AM IST

दिल्ली एमसीडी चुनाव परिणाम: वार्ड अनुसार देखें रुझान

1- महरौली
भाजपा- इंदु शर्मा- 12946
आप- रेखा महेंद्र चौधरी- 13788
कांग्रेस- पुष्पा सिंह

2- वसंत कुंज
भाजपा- जगमोहन महलावत- 8360
आप- अमरजीत छिल्लर- 6666
कांग्रेस- नवीन यादव

3- मालवीय नगर
भाजपा- डॉ. नंदिनी शर्मा- 2748
आप- लीना कुमार- 3874
कांग्रेस- तबस्सुम फातिमा

4- हौजखास
भाजपा- सुमित्रा दहिया- 1171
आप- कमल भारद्वाज- 1700
कांग्रेस- पवन वशिष्ठ

5- ग्रीन पार्क
भाजपा- मनोज गुप्ता- 3110
आप- सरिता फोगाट- 3671
कांग्रेस- हवा सिंह

6- लाडो सराय
भाजपा- परवेश सेजवाल- 6619
आप- राजीव सनसनवाल- 12143
कांग्रेस- अनीता

7 Dec 2022, 10:56:51 AM IST

Delhi MCD Election 2022 result: गौतमपुरी से भाजपा की जीत पर जश्न मनाते कार्यकर्ता

गौतमपुरी से भाजपा की जीत पर जश्न मनाते कार्यकर्ता

7 Dec 2022, 10:49:31 AM IST

MCD Results Live: वार्ड अनुसार रुझान

1- महरौली
भाजपा- इंदु शर्मा 9684
आप- रेखा महेंद्र चौधरी 10299
कांग्रेस- पुष्पा सिंह

2- वसंत कुंज
भाजपा- जगमोहन महलावत 4496
आप- अमरजीत छिल्लर 3892
कांग्रेस- नवीन यादव

3- मालवीय नगर
भाजपा- डॉ. नंदिनी शर्मा 1786
आप- लीना कुमार 2799
कांग्रेस- तबस्सुम फातिमा

4- हौजखास
भाजपा- सुमित्रा दहिया665
आप- कमल भारद्वाज 908
कांग्रेस- पवन वशिष्ठ

5- ग्रीन पार्क
भाजपा- मक्नोज गुप्ता 3110
आप- सरिता फोगाट 3671
कांग्रेस- हवा सिंह

6- लाडो सराय
भाजपा- परवेश सेजवाल 4299
आप- राजीव सेजवाल 10715
कांग्रेस- अनीता

7 Dec 2022, 10:44:21 AM IST

Delhi MCD Election 2022 result: बीजेपी ने 10 तो आप ने 6 पर की जीत दर्ज

एमसीडी चुनाव अब तक लगभग 16 सीटों के नतीजे सामने आए हैं। इनमें बीजेपी ने 10 पर, जबकि आप ने 6 पर जीत हासिल की है। 

7 Dec 2022, 10:21:31 AM IST

Delhi MCD Chunav 2022 Result: सीलमपुर से निर्दलीय उम्मीदवार जीती

एमसीडी चुनाव में सीलमपुर में हज्जन शकीला को जीत मिली है। हज्जन शकीला निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थी। 

7 Dec 2022, 10:18:49 AM IST

Delhi MCD Election 2022 result: दो सीटों पर नतीजे

दिल्ली एमसीडी की दो सीटों पर नतीजे आ गए हैं। इनमें से 1 सीट पर बीजेपी तो दूसरी पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। 

7 Dec 2022, 10:17:17 AM IST

Delhi MCD Election 2022 result: AAP के हक में पहला नतीजा

दरियागंज से आम आदमी पार्टी की सारिका चुनाव जीत गई है।
 

7 Dec 2022, 10:09:16 AM IST

Delhi MCD Chunav 2022 Result: जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता

मौजपुर वार्ड नंबर 228 से भाजपा के अनिल गौड़ करीब 11 हजार वोटो से आगे, जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता।
 

7 Dec 2022, 10:04:37 AM IST

Delhi MCD Chunav 2022 Result: आप 124 तो बीजेपी 117 सीटों पर आगे

दिल्ली नगर निगम चुनाव के रुझानों में किसी को भी बहुमत नहीं मिलती दिख रही है। आंकड़ों के अनुसार, आप 124 सीटों पर आगे हो गई है। जबकि बीजेपी 117 सीटों पर आगे चल रही है। 

7 Dec 2022, 10:01:26 AM IST

Delhi MCD Chunav 2022 Result: वार्ड अनुसार देखें

वार्ड संख्या 152 आरके पुरम से आप उम्मीदवार धर्मवीर सिंह 1037 वोट से आगे
वार्ड संख्या 151 मुनिरका से आप उम्मीदवार राजबला टोकस 145 वोट से आगे
वार्ड संख्या 171 सीआर पार्क से भाजपा उम्मीदवार कंचन चौधरी 240 वोट से आगे
वार्ड संख्या 172 चिराग़ दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार राकेश गुलिया 313 वोट से आगे
 

7 Dec 2022, 09:57:57 AM IST

Delhi MCD Election 2022 result: लक्ष्मी नगर विधानसभा के चौथे राउंड के

203 वार्ड बीजेपी के 2500वोट से आगे हैं202 वार्ड 250 बीजेपी आगे201वार्ड से कांग्रेस आगे 500 वोट200 वार्ड से 500 से बीजेपी आगे
7 Dec 2022, 09:54:55 AM IST

delhi mcd election result 2022 ward wise: पहला राउंड में वार्ड 19 में कांग्रेस तो 20 पर बीजेपी आगे

वार्ड 19
कांग्रेस जेपी 1256
बीजेपी सुरेश पांडे 1183
आप जोगिंदर राणा 1783
वार्ड 20
बीजेपी गायत्री यादव 1926
कांग्रेस सीमा 840
आप सविता 239

7 Dec 2022, 09:52:54 AM IST

delhi mcd election result 2022 ward wise: पहला राउंड में वार्ड 18 बीजेपी आगे

वार्ड 18

बीजेपी दिया झा 1330

आप तिमसी 1868

सुनीता 346

7 Dec 2022, 09:51:51 AM IST

delhi mcd election result 2022 ward wise: पहला राउंड

वार्ड 17

अशोक यादव कांग्रेस 485

बीजेपी लल्लू सिंह 1656

आप अजीत यादव 1407

7 Dec 2022, 09:42:47 AM IST

दिल्ली एमसीडी चुनाव परिणाम: वार्ड अनुसार देखें रुझान

आप पार्टी से मोहम्मद आमिल मलिक श्रीराम कालोनी से आगे
करावल नगर से भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह आगे
सोनिया विहार से रिमझिम शर्मा आप  पार्टी से आगे।
सभापुर वार्ड से बृजेश सिंह भाजपा आगे
 

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।