Hindi Newsएनसीआर Newsmcd by election results aap claims delhi will get new cm bjp failed though won 7 wards out of 12
AAP बोली- MCD उपचुनाव में जीतकर भी फेल हुई BJP, दिल्ली को मिलेगा नया CM

AAP बोली- MCD उपचुनाव में जीतकर भी फेल हुई BJP, दिल्ली को मिलेगा नया CM

संक्षेप:

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि MCD का उपचुनाव BJP और रेखा गुप्ता जी की साख का चुनाव था। उनका यह लिटमस टेस्ट था। सरकार इस टेस्ट में फेल हुई है। बीजेपी 9 से 6 पर आ गई, हालांकि बेईमानी करके उन्होंने 7वीं सीट जीती है।

Wed, 3 Dec 2025 04:36 PMUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में आज 12 वार्डों के एमसीडी उपचुनाव के नतीजे आ गए। नतीजे आने के बाद से ही आम आदमी पार्टी के निशाने पर भारतीय जनता पार्टी है। आप का मानना है कि बीजेपी ने ये चुनाव छल से जीता है। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने तो यहां तक कह दिया कि चूंकि ये उपचुनाव सीएम रेखा गुप्ता का लिटमस टेस्ट था और वह इसमें फेल हो गई हैं और अब दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। बता दें कि इस चुनाव में भाजपा की 9 में से 7 वार्ड में जीत हुई और 2 वार्ड हाथ से निकल गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि MCD का उपचुनाव BJP और रेखा गुप्ता जी की साख का चुनाव था। उनका यह लिटमस टेस्ट था। सरकार इस टेस्ट में फेल हुई है। बीजेपी 9 से 6 पर आ गई, हालांकि बेईमानी करके उन्होंने 7वीं सीट जीती है। सौरभ ने आगे कहा कि रेखा गुप्ता सरकार जिस अशोक विहार वार्ड में कई बार गईं, चुनाव से पहले सिलेंडर बांटे गए, वहां भी बीजेपी हार गई, लेकिन बीजेपी ने बेईमानी करके यहां अपना उम्मीदवार विजयी घोषित करवा लिया।

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि इन उपचुनावों में आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाया और उनकी सभी तरह की सहायता की। हमारे कार्यकर्ताओं ने AAP के उम्मीदवारों को सभी तरह से मदद करके चुनाव लड़ाया। हमने विधायक व पूर्व विधायक के परिवार में टिकट नहीं दी। छठ में प्रधानमंत्री की डुबकी कैंसिल होने के बाद रेखा गुप्ता की कुर्सी पर तलवार लटकी हुई थी और अब दिल्ली को बहुत जल्द नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। आप नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी का फैसला था कि हमारी पार्टी MCD का उपचुनाव अपने कार्यकर्ताओं को ही लड़ाएगी। हमने यह कड़ा फैसला लिया और हम अपने इस फैसले पर अटल रहे और हमारे कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाया।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।