सत्य निकेतन पीजी हादसे के बाद MCD की कार्रवाई लगातार जारी, 13 दिनों में 397 संपत्तियों में की तोड़फोड़

हिन्दुस्तान टाइम्स, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सत्य निकेतन में 6 सितंबर को हुए हादसे में पांच छात्रों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद, विपक्षी दलों की आलोचना के बीच MCD ने कई कदम उठाने की घोषणा की थी, जिसमें अधिकारियों को सस्पेंड करना और PG सुविधाओं का सर्वे करना शामिल था।

MCD action continues after Satya Niketan tragedy: 397 properties face demolition in 13 days
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD की कार्रवाई जारी, 13 दिनों में 397 संपत्तियों के खिलाफ लिया गया तोड़ू ऐक्शन

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला PG (पेइंग गेस्ट) सुविधा वाली एक इमारत के गिरने और उसमें 7 लोगों की मौत के बाद, दिल्ली नगर निगम (MCD) ने शहर में गैर-कानूनी और असुरक्षित इमारतों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था, जो कि लगातार अब भी जारी है।

MCD के आंकड़ों के अनुसार, 6 से 18 सितंबर के बीच निगम ने 397 संपत्तियों को तोड़ा है और 152 संपत्तियों को सील किया है। इसी दौरान, गैर-कानूनी निर्माण के लिए उसने 310 'शो-कॉज नोटिस' (कारण बताओ नोटिस), सीलिंग के लिए 178 'शो-कॉज नोटिस' और 80 'डिमोलिशन ऑर्डर' (तोड़ने के आदेश) भी जारी किए हैं।

गुरुवार को 41 संपत्तियों में हुई तोड़फोड़

अकेले 18 सितंबर को MCD ने 41 प्रॉपर्टीज को तोड़ा, 10 प्रॉपर्टीज को सील किया, और गैर-कानूनी निर्माण को लेकर 42 कारण बताओ नोटिस, सीलिंग के लिए 44 कारण बताओ नोटिस और 7 तोड़ने के आदेश जारी किए।

PG वाली इमारत गिरने से पहले ही MCD ने साकेत और मालवीय नगर में हाल की घटनाओं के बाद गैर-कानूनी निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी। सत्य निकेतन की घटना के बाद यह अभियान और तेज हो गया।

3 महीने में MCD ने 983 संपत्तियों को तोड़ा

इस दौरान 1 जून से 3 सितंबर के बीच, निगम ने 983 संपत्तियों को तोड़ा, 464 को सील किया और गैर-कानूनी निर्माण के लिए 1,516 को कारण बताओ नोटिस जारी किए। साथ ही, सीलिंग के लिए 708 कारण बताओ नोटिस और 726 तोड़ने के आदेश भी जारी किए गए।

व्यवसायिक गतिविधियों का पता लगाने किया सर्वे

MCD ने रिहायशी इलाकों में संपत्तियों के व्यवसायिक इस्तेमाल का पता लगाने के लिए तीन महीने का सर्वे भी पूरा कर लिया है। इस सर्वे में 404 कॉलोनियों और 168 वार्डों में लगभग 3 लाख संपत्तियों को शामिल किया गया। सर्वे में रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के 8 हजार से ज्यादा मामले सामने आए।

निगम ने दिल्ली के मास्टर प्लान के तहत बिना अनुमति वाली गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। लगभग 30-40 प्रॉपर्टीज को पहले ही सील किया जा चुका है, जबकि कई अन्य के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsपीजी हादसे के बाद MCD का ऐक्शन लगातार जारी, 13 दिनों में 397 संपत्तियों को तोड़ा