
दिल्ली में खौफनाक: मोबाइल के लिए टोका तो MBA छात्र फंखे पर झूला, 17 साल की लड़की का आत्मदाह
दिल्ली में एमबीए के छात्र ने सिर्फ इस बात पर फंखे से लटककर जान दे दी, क्योंकि एक रिश्तेदार ने उसे मोबाइल की जगह पढ़ाई की नसीहत दी थी। दूसरी घटना में किशोरी ने खुद पर आग लगाकर जान दे दी।
दिल्ली के विकासनगर में एमबीए के छात्र को रिश्तेदार की बात इतनी चुभी कि उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि रिश्तेदार ने छात्र को मोबाइल फोन के बजाय पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की नसीहत दी थी। एक दूसरी घटना में 17 साल की किशोरी ने तारपीन का तेल डालकर खुद को आग लगा दी और आत्मदाह कर दिया।

पुलिस के अनुसार, सागरपुर स्थित आईआईडीएम कॉलेज के 20 वर्षीय छात्र ने मंगलवार को दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों ने किसी तरह की साजिश या गड़बड़ी का आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लड़की ने आत्मदाह किया
पुलिस ने बताया कि इसी क्षेत्र में एक अन्य घटना में 17 वर्षीय एक लड़की कथित तौर पर तारपीन से आग लगाने के बाद झुलस गई। उन्होंने बताया कि अब तक किसी भी मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है। पुलिस को राठी अस्पताल से सूचना मिली कि एक लड़की को गंभीर रूप से जली हुई हालत में लाया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह उसकी बहन ने उसे जलते हुए देखा और उसे राठी अस्पताल ले गई, जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
उन्होंने आगे कहा, "मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और अभी तक किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है। उसके परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और स्कूल के शिक्षकों से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है।" अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि लड़की ने आत्मदाह के लिए तारपीन का इस्तेमाल किया, जो उसके घर पर आसानी से उपलब्ध था क्योंकि उसके पिता और चाचा बढ़ई थे।





