ग्रेटर नोएडा में 13वीं मंजिल से कूद गई MBA की छात्रा, सोसाइटी में मची अफरातफरी; पुलिस ने क्या बताया
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्रेनो वेस्ट की 'गौड़ सौन्दर्यम सोसाइटी' में मंगलवार रात एमबीए की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने 13वीं मंजिल पर अपने फ्लैट से कूदकर कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है।
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्रेनो वेस्ट की 'गौड़ सौन्दर्यम सोसाइटी' में मंगलवार रात एमबीए की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने 13वीं मंजिल पर अपने फ्लैट से कूदकर कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान शिविका ठकराल (25) के रूप में हुई है और मामले की जांच जारी है।
इस मामले की जानकारी देते हुए बिसरख थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि विनय ठकराल का परिवार 'गौर सौन्दर्यम सोसाइटी' के शेरोन टावर में रहता है। उन्होंने बताया कि विनय की बेटी मोहाली से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी और वहीं नौकरी भी करती थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गार्डों ने बताया तो पता चला
अधिकारी ने बताया कि शिविका होली की छुट्टी पर घर आई थी और मंगलवार की रात सभी लोग खाना खाकर अपने अपने कमरे में सो गए थे। उन्होंने बताया कि विनय के परिवार को गार्डों के माध्यम से जानकारी मिली कि शिविका ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है।
सोसाइटी में मचा अफरातफरी
अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हालांकि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। शर्मा ने बताया कि मामले में परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई। पुलिस ने परिजन और पड़ोसियों से आवश्यक जानकारी जुटाई है, साथ ही सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


