Hindi Newsएनसीआर Newsmassive campaign to clean Yamuna River begin with 32 modern machines in Delhi
32 आधुनिक मशीनों से शुरू होगा यमुना की सफाई का महाअभियान, फिनलैंड से आएंगे खास ड्रेजर्स

32 आधुनिक मशीनों से शुरू होगा यमुना की सफाई का महाअभियान, फिनलैंड से आएंगे खास ड्रेजर्स

संक्षेप:

वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि यमुना में प्रदूषण सालों की अनदेखी और पुराने सिस्टम का नतीजा है, साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि वे आधुनिक, ज़्यादा क्षमता वाली मशीनें लगाकर और कड़ी निगरानी करके इस सिलसिले को तोड़ रहे हैं।

Dec 17, 2025 09:50 pm ISTSourabh Jain पीटीआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली सरकार ने यमुना नदी को प्रदूषित करने वाले नालों को साफ करने के लिए एक महासफाई अभियान को बुधवार को मंजूरी दे दी। सरकार ने इन नालों की सफाई के लिए 32 उच्च क्षमता वाली आधुनिक मशीनें लगाने के लिए हामी भर दी है, जिनमें फिनलैंड से आने वाले वह दो मल्टीपर्पस ड्रेजर भी शामिल हैं, जिनकी वर्किंग देखने के लिए मंत्री प्रवेश वर्मा अक्तूबर में वहां गए थे। इस बारे में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि यह अभियान जनवरी से ही शुरू हो जाएगा, जबकि हाई कैपेसिटी वाली सभी क्लीनिंग मशीनें मार्च तक चालू हो जाएंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बयान में कहा गया है कि यह अभियान नदी में सबसे ज़्यादा प्रदूषण फैलाने वाले नजफगढ़ नाले से शुरू होगा, और धीरे-धीरे दूसरे नालों और यमुना के चुने हुए हिस्सों तक बढ़ाया जाएगा। बयान में आगे बताया गया कि इस पहल का मुख्य मकसद आधुनिक मशीनों से तेजी के साथ बड़े नालों की सफाई करना है ताकि बिना ट्रीट किया हुआ कीचड़, गाद और ठोस कचरा यमुना में जाने से रोका जा सके।

बयान के अनुसार ये सभी मशीनें गहरी गाद निकालने, कीचड़ हटाने, खरपतवार साफ़ करने और जल भराव वाले दुर्गम हिस्सों की सफ़ाई के लिए डिज़ाइन की गई हैं, ऐसे इलाके जो ऐतिहासिक रूप से पारंपरिक उपकरणों की पहुंच से बाहर रह जाते थे। नालों की सफाई में लगने वाली इन मशीनों में 8 लॉन्ग बूम एम्फीबियस एक्सकेवेटर, 6 लॉन्ग बूम हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर, 2 एम्फीबियस मल्टी-पर्पस ड्रेजर, 6 सेल्फ-प्रोपेल्ड, सेल्फ-अनलोडिंग हॉपर बार्ज और 3 मिनी एम्फीबियस एक्सकेवेटर भी शामिल हैं। एम्फीबियस मशीनें गहरे, दलदली इलाकों में भी काम करेंगी, जबकि हॉपर बार्ज से काम में तेज़ी और कुशलता आएगी।

बयान में बताया गया कि इस महासफाई अभियान का पहला चरण दिसंबर के आखिरी हफ्ते में फिनलैंड से ड्रेजर आने के बाद शुरू होगा। जो कि विश्व स्तर पर अपनी गुणवत्ता के लिए पहचानी जाने वाली मशीन है, और इसका इस्तेमाल नदियों और वेटलैंड को साफ करने के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है। यह ड्रेजर जनवरी से पूरी तरह से काम करना शुरू कर देंगे, जिससे ज़्यादा तेजी के साथ मशीनों से नालों की सफ़ाई का काम शुरू हो जाएगा।

इस मौके पर सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि यमुना की सफाई के लिए लगातार कार्रवाई की ज़रूरत है, न कि सिर्फ़ प्रतीकात्मक कदम उठाने की। उन्होंने कहा, 'सालों से यमुना की सफाई सिर्फ कागजों तक ही सीमित थी, लेकिन इस बार जनवरी से मशीनें जमीन पर काम करेंगी।'

वर्मा ने आरोप लगाया कि यमुना में प्रदूषण सालों की अनदेखी और पुराने सिस्टम का नतीजा है, साथ ही इस बात पर भी ज़ोर दिया कि वे आधुनिक, ज़्यादा क्षमता वाली मशीनें लगाकर और कड़ी निगरानी करके इस सिलसिले को तोड़ रहे हैं। मंत्री ने कहा, 'हमारी रणनीति सीधी है, नालों को साफ करना, प्रदूषण का बोझ कम करना और यमुना में साफ तौर पर सुधार सुनिश्चित करना। कोई बहाना नहीं चलेगा और काम धीमा नहीं होगा।'

उन्होंने कहा कि नजफगढ़ नाला इस ऑपरेशन का शुरुआती पॉइंट होगा, क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा प्रदूषण है। बयान में कहा गया कि जब ऑपरेशन स्थिर हो जाएगा, तो मशीनों को अन्य खराब स्थिति वाले नालों और यमुना के पहचाने गए हिस्सों में भी लगाया जाएगा, ताकि यह पक्का किया जा सके कि प्रदूषण नदी तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो जाए।

अक्टूबर में फिनलैंड गए थे प्रवेश वर्मा

नालों की सफाई के लिए फिनलैंड से जो मशीनें आएंगी, उन्हें देखने के लिए सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा खुद अक्टूबर में अधिकारियों के साथ दिल्ली गए थे। वहां से उन्होंने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें उन्होंने इस मशीन की खूबियां बताई थीं।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।