गुरुग्राम में फर्नीचर के चार गोदामों में भीषण आग धधकी, ट्रैफिक डायवर्ट; पड़ोस में पेट्रोल पंप
गुरुग्राम में फर्नीचर के चार गोदामों में भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल टीम ने तुरंत पड़ोस में मौजूद पेट्रोल पंप को बंद कराया। ट्रैफिक डायवर्ट किया गया।

गुरुग्राम के सेक्टर 88 में चार फर्नीचर गोदामों में भीषण आग लग गई। पूरा इलाका धुएं के गुबार में भर गया और अफरा-तफरी मच गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हैं। लेकिन अभी तक आग बुझ नहीं सकी है। गोदामों में रखे लाखों रुपये के फर्नीचर, लकड़ी और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। जिस गोदाम में आग लगी है, उसके बिल्कुल पास ही स्थित पेट्रोल और सीएनजी पंप है। सुरक्षा के मद्देनजर उसे बंद कराया गया है। ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर 88 में पास पास फर्नीचर के चार गोदाम हैं। गोदामों के मालिक अलग-अलग हैं। सबसे पहले एक गोदाम में आग लगी, जिस ने बाकी तीनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि चारों गोदाम पूरी तरह चपेट में आ गए।
चिंगारी से लकड़ी के सामान में आग फैली
गोदाम पुराने और नए फर्नीचर से भरे हुए थे, जिस कारण आग तेजी से फैली। फायर ब्रिगेड अधिकारी विपिन ने बताया कि फर्नीचर गोदाम में वेल्डिंग स्पॉर्क की वजह से भीषण आग लगी है। यहां वैल्डिंग की जा रही थी, जिसकी चिंगारी से लकड़ी के सामान में आग फैल गई और चारों गोदाम चपेट में आ गए।
फायर अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने में काफी समय लग सकता है क्योंकि फर्नीचर की लकड़ी और अन्य सामग्री अत्यधिक ज्वलनशील है। गोदामों में रखा लाखों रुपये का फर्नीचर, लकड़ी और अन्य सामान जलकर राख हो गया है।
ट्रैफिक डायवर्ट, पेट्रोल पंप बंद करवाया
पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा रहा है। फायर विभाग के साथ-साथ पुलिस भी आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। गोदाम में आग लगी है, उसके बिल्कुल पास ही स्थित नायरा कंपनी का पेट्रोल और सीएनजी पंप है। यहां तक आग पहुंचने के डर को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम ने पंप को बंद करवा दिया है।
सुरक्षा के मद्देनजर एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां खड़ी कर दी गई है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। पुलिस सभी गोदाम मालिकों से पूछताछ करेगी।
रिपोर्ट: मोनी देवी
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन


