Hindi Newsएनसीआर NewsMarkets and shops will open in Greater Noida these 13 sectors, know where places identified
ग्रेटर नोएडा के इन 13 सेक्टरों में बाजार और दुकानें खुलेंगी, जानें कहां-कहां जगह चिन्हित

ग्रेटर नोएडा के इन 13 सेक्टरों में बाजार और दुकानें खुलेंगी, जानें कहां-कहां जगह चिन्हित

संक्षेप: ग्रेटर नोएडा शहर के नॉलेज पार्क-5, इकोटेक-1 एक्सटेंशन और सेक्टर-36 और 37 समेत 13 सेक्टरों में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी। यहां बाजार और दुकानें खुलेंगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने व्यावसायिक श्रेणी के कुल 37 भूखंडों की योजना शुरू की है।  

Wed, 12 Nov 2025 07:50 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा शहर के नॉलेज पार्क-5, इकोटेक-1 एक्सटेंशन और सेक्टर-36 और 37 समेत 13 सेक्टरों में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी। यहां बाजार और दुकानें खुलेंगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने व्यावसायिक श्रेणी के कुल 37 भूखंडों की योजना शुरू की है। योजना में पंजीकरण की प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू हो जाएगी और आखिरी तारीख 5 दिसंबर है। इससे बड़ा निवेश आने की संभावना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक, योजना में शामिल 1500, 1600 और 10,000 से लेकर 23,023 वर्गमीटर तक के कुल 37 भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। आवंटन प्रक्रिया संपन्न होने के एक माह के भीतर कब्जा दे दिया जाएगा। इस योजना में उन सेक्टरों को शामिल किया गया है, जहां व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है। बहुमंजिला इमारत बनने से सेक्टर के लोगों को रोजमर्रा की जरूरत के सामान खरीदने के लिए सेक्टर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

आवासीय, संस्थागत और औद्योगिक सेक्टरों में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सभी सेक्टरों में योजना शुरू किए जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। शुरू की गई योजना में पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 5 दिसंबर है। आरक्षित मूल्य की 10 फीसदी प्रोसेसिंग फीस और कागजात जमा करने की आखिरी तारीख 9 दिसंबर है।

प्राधिकरण अधिकारी के मुताबिक, आवेदन से लेकर आवंटन तक की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी।

एसीईओ प्रेरणा सिंह का कहना है कि निवेशकों की मांग और सेक्टरों में रहने वाले लोगों की जरूरत को देखते हुए यह योजना शुरू की गई है। सभी सेक्टरों में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आरक्षित जमीन को योजनाओं में शामिल किया जा रहा है। बता दें कि पूर्व में भी इस श्रेणी के भूखंडों की योजना शुरू की गई थी।

प्राधिकरण के नए सेक्टरों में शामिल म्यू, ज्यू, ओमिक्रोन आदि में बड़ी दुकानों की कमी है। ऐसे में लोगों को खरीदारी करने के लिए दूर जाना पड़ता है।

जगह चिह्नित की गई

योजना में शामिल भूखंड सेक्टर ईटा-1, सेक्टर गामा -2, नॉलेज पार्क-5, सेक्टर बीटा-2, सेक्टर-36, 37, सेक्टर जीटा-1, सेक्टर-3, 10,12, इकोटेक-1 एक्सटेंशन, इकोटेक-12 और सेक्टर डेल्टा-2 में हैं। इनके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। इन सेक्टर के लोग बाजार और दुकानों की मांग कर रहे थे।

यहां पर निर्माण चल रहा

सेक्टर डेल्टा-1,2 अल्फा-2, सेक्टर पी-3 आदि आवासीय सेक्टरों में बहुमंजिला व्यावसायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है, जो अगले दो से तीन साल में बनकर तैयार हो जाएंगे। इससे सेक्टर में रहने वाले लोगों को बैंक, दैनिक उपयाोग की वस्तुएं आदि की खरीदारी करने में आसानी हो जाएगी।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।