‘मुंबई बंद कर देंगे’; दिल्ली छात्र सुसाइड पर जरांगे ने भरी आंदोलन की हुंकार, केंद्र को 8 दिन का अल्टीमेटम

Dec 17, 2025 08:35 am ISTPraveen Sharma मुंबई, पीटीआई
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल के 16 वर्षीय छात्र की खुदकुशी के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार टीचर्स और स्कूल को सजा दिलाने के लिए आंदोलन की हुंकार भरी है।

‘मुंबई बंद कर देंगे’; दिल्ली छात्र सुसाइड पर जरांगे ने भरी आंदोलन की हुंकार, केंद्र को 8 दिन का अल्टीमेटम

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल के 16 वर्षीय छात्र की खुदकुशी के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार टीचर्स और स्कूल को सजा दिलाने के लिए आंदोलन की हुंकार भरी है। जरांगे ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए कि अगर दिल्ली में अधिकारियों ने पिछले महीने कथित मानसिक उत्पीड़न के कारण छात्र की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह विरोध प्रदर्शन करेंगे।

जरांगे ने राजधानी दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने दिन में मृतक छात्र के परिवार से मुलाकात की, जो महाराष्ट्र का रहने वाला है और मराठा समुदाय से है।

उन्होंने दावा किया कि सरकार द्वारा नियुक्त एक कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और इसमें लड़के की मौत के लिए स्कूल और टीचर्स को साफ तौर पर जिम्मेदार ठहराया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि परिवार के साथ कोई अन्याय न हो। जरांगे ने कहा कि अगर 8 दिनों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो "हम मुंबई बंद कर सकते हैं।"

मनोज जरांगे ने इस साल की शुरुआत में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर एक बड़ा आंदोलन करने के बाद चर्चा में आए थे। उन्होंने कहा कि अमित शाह को यह ध्यान रखना चाहिए कि 10वीं क्लास का मृतक छात्र एक "मराठा लड़का" था और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दोषियों को 8 दिनों के भीतर गिरफ्तार किया जाए क्योंकि यह समुदाय मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी भाजपा का समर्थन करता है।

गौरतलब है कि 16 साल के छात्र ने अपने शिक्षकों द्वारा महीनों तक कथित उत्पीड़न किए जाने के बाद दिल्ली मेट्रो के राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन के प्लैटफॉर्म से छलांग लगा दी थी।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
;;;