दिल्ली में प्रदर्शन विदेश ताकतों के जरिए देश पर हमला, मनोज तिवारी का बड़ा हमला

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share

मनोज तिवारी ने कहा, इस आंदोलन के कारण दिल्ली के लोगों को परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों को भी निशाना बनाया जा रहा है। इसे विरोध प्रदर्शन नहीं कहा जा सकता।

दिल्ली में प्रदर्शन विदेश ताकतों के जरिए देश पर हमला, मनोज तिवारी का बड़ा हमला
दिल्ली आंदोलन को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का बड़ा हमला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को दावा किया कि एसआईआर की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर नई दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन अब विदेशी ताकतों के जरिए देश पर हमले में तब्दील हो गया है। भोजपुरी गायक और अभिनेता तिवारी ने देवी ब्रह्मचारिणी के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद यह बात कही।

उन्होंने कहा, यह अब विरोध प्रदर्शन नहीं रह गया है। यह अब विदेशी ताकतों के जरिए देश पर हमले में तब्दील हो गया है। वे (कांग्रेस) देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं और सड़कों पर दंगे भड़काना चाहते हैं। तिवारी ने कहा, इस आंदोलन के कारण दिल्ली के लोगों को परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों को भी निशाना बनाया जा रहा है। इसे विरोध प्रदर्शन नहीं कहा जा सकता।

मस्क का समर्थन मांगने को लेकर साधा निशाना

सांसद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क का समर्थन मांगने को लेकर भी निशाना साधा। भाजपा ने हाल ही में भारत में मस्क की स्टारलिंक परियोजना को लेकर की गई टिप्पणियों के लिए भी राहुल गांधी की आलोचना की थी। भाजपा नेता संबित पात्रा ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी आज मस्क का भारत में स्वागत कर रहे हैं, जबकि इससे पहले उनकी पार्टी के नेताओं ने भारत में स्टारलिंक परियोजना को लाइसेंस देने के सरकार के कदम पर सवाल उठाए थे।

मनोज तिवारी ने कहा, देश के लोगों ने इस विरोध प्रदर्शन को खारिज कर दिया है और वे इसमें हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली में प्रदर्शन विदेश ताकतों के जरिए देश पर हमला, मनोज तिवारी का बड़ा हमला