दिल्ली के पार्क में खूनी खेल, युवक की चाकू घोंपकर हत्या; आखिर क्यों? 3 नाबालिग गिरफ्तार

पीटीआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

East Delhi Murder Case: ये घटना मयूर विहार फेज-3 स्थित डीडीए पार्क, कोंडली की है। यहां एक व्यक्ति की धारदार हथियार से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। युवक अपने दोस्तों के साथ पार्क में घूमने आया था।

murder

East Delhi Murder Case: पूर्वी दिल्ली के कोंडली इलाके में एक मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक पार्क में हुए विवाद के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक, रविवार तड़के करीब 12:03 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि मयूर विहार फेज-3 स्थित डीडीए पार्क, कोंडली में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है।

मामूली टक्कर पर हुई लड़ाई, फिर…

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरूआती जांच में सामने आया कि मृतक शनिवार शाम अपने दो दोस्तों के साथ पार्क में गया था। रात करीब 11:30 बजे जब वे पार्क से बाहर निकल रहे थे, तभी उनकी तीन युवकों से मामूली टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

धारदार हथियार से युवक पर किए कई वार

पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर तीनों युवकों ने कथित तौर पर धारदार हथियार से युवक पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने युवक पर कई बार वार किए और फिर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक खून से लथपथ हालत में पार्क में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके का निरीक्षण किया।

3 नाबालिगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल तीनों नाबालिग आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और वारदात के पीछे की पूरी परिस्थितियां क्या थीं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली के पार्क में खूनी खेल, युवक की चाकू घोंपकर हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार