सिर्फ घूरने पर चाकू से गोदने लगा; छाती-पेट और सिर पर ताबड़तोड़ वार, दिल्ली में खौफनाक कांड

Apr 20, 2026 01:49 pm ISTGaurav Kala राजन शर्मा, नई दिल्ली, हिन्दुस्तान
share

दिल्ली में खौफनाक कांड हुआ है। सिर्फ घूरने पर एक शख्स इतना बौखला गया कि उसने पीड़ित पर चाकू से कई वार किए। सीने, पेट और सिर पर ताबड़तोड़ हमले किए। 

सिर्फ घूरने पर चाकू से गोदने लगा; छाती-पेट और सिर पर ताबड़तोड़ वार, दिल्ली में खौफनाक कांड

राजधानी दिल्ली में एक मामूली विवाद ने बेकसूर की जान ले ली। सिर्फ घूरने की बात पर शुरू हुआ झगड़ा हत्या तक पहुंच गया। आरोपी ने पीड़ित के सीने, सिर और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने आए शख्स के चेहरे पर भी मुक्के से कई वार किए। वारदात में पीड़ित की मौत हो गई है।

सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चाकू के घावों से घायल एक व्यक्ति को जेपीसी अस्पताल लाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इस्माइल पुत्र लुकमान के रूप में हुई है।

घूरने पर शुरू हुआ विवाद

शुरुआती जांच में सामने आया कि सुबह इस्माइल अपने घर के पास मोहम्मद इरशाद के साथ बैठा था। इसी दौरान आरोपी दानिश वहां से गुजरा। बताया जा रहा है कि घूरने की बात को लेकर पहले से चल रहे विवाद के कारण दानिश भड़क गया और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

बीच-बचाव करने आए शख्स को भी नहीं छोड़ा

इसी बीच शाहिद अली मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे भी मुक्कों से मारकर घायल कर दिया, जिससे उसकी आंख में चोट आई। इसके बाद आरोपी दानिश ने चाकू निकालकर इस्माइल के सीने, पेट और सिर पर कई वार कर दिए।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल इस्माइल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम टीम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस ने आरोपी दानिश की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।