ब्लिंकिट से 'बटनदार चाकू' ऑर्डर कर की हत्या, जांच के घेरे में ई-कॉमर्स कंपनी, पुलिस भेजेगी नोटिस
पश्चिमी दिल्ली के ख्याला में पिछले दिनों हुई दो हत्या की वारदातों की जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ऑनलाइन क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट के जरिए बटनदार चाकू मंगवाए थे

पश्चिमी दिल्ली के ख्याला में पिछले दिनों हुई दो हत्या की वारदातों की जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ऑनलाइन क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट के जरिए बटनदार चाकू मंगवाए थे और इन्हीं से वारदात को अंजाम दिया था। जांच अधिकारियों के मुताबिक, दोनों मामलों में इस्तेमाल किए गए चाकू ‘बटनदार’ (स्विच ब्लेड) श्रेणी के थे, जिनकी खरीद-फरोख्त और रखने पर कानूनी पाबंदी है। ऐसे जानलेवा हथियारों का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होना पुलिस के लिए चिंता का विषय है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच में ऑनलाइन ऑर्डर से जुड़े सबूत मिले हैं। पुलिस को डिलीवरी की तारीख, भुगतान का तरीका और संबंधित स्टोर की जानकारी भी मिली है। इसके आधार पर संबंधित स्टोर और वेयरहाउस की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द ही कंपनी को नोटिस जारी कर यह पूछा जाएगा कि प्रतिबंधित श्रेणी के चाकू प्लेटफॉर्म पर कैसे उपलब्ध कराए गए। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि क्या विक्रेताओं द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया या निगरानी व्यवस्था में कोई चूक हुई।
पुलिस अफसरों के मुताबिक, इस तरह की सामग्री का ई-कॉमर्स साइट्स पर बिकना काफी खतरनाक है। ऐसे में मामलों में अपराधी तक पहुंचना भी कई बार मुश्किल हो सकता है। ऐसे में इस तरह के मामलों में सख्ती काफी जरूरी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
क्या हैं नियम
आईटी अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 ई-कॉमर्स साइट्स को अवैध वस्तुओं की लिस्टिंग करने से रोकता है। शिकायत पर सामग्री हटानी होगी। जांच में सहयोग करना होगा। इन अवैध चीजों में बटन दबाते ही खुलने वाले स्विच ब्लेड (बटनदार चाकू), निर्धारित सीमा से अधिक लंबाई की धार वाले चाकू, तलवार, खंजर, आग्नेयास्त्र, तंबाकू, ई-सिगरेट, मादक पदार्थ शामिल है।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें


