Hindi Newsएनसीआर Newsman kills wife property dispute hammer chisel murder surrender
प्रॉपर्टी विवाद में पत्नी की बेरहमी से हत्या, पति ने छेनी-हथौड़े से वार कर मार डाला

प्रॉपर्टी विवाद में पत्नी की बेरहमी से हत्या, पति ने छेनी-हथौड़े से वार कर मार डाला

संक्षेप:

प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की छेनी-हथौड़े से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी और वारदात के बाद खुद कोतवाली पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Dec 25, 2025 08:04 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

खेकड़ा कस्बे में बुधवार को प्रॉपर्टी विवाद में पति ने छेनी-हथौड़े से पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति कोतवाली पहुंच गया और आत्मसर्पण कर दिया। बेटी ने पिता को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गाजियाबाद के जलालाबाद निवासी 55 वर्षीय रमन पाल खेतीबाड़ी के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसने दो वर्ष पूर्व बागपत के खेकड़ा की शाह गार्डन कॉलोनी में एक मकान खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री उसने पत्नी संगीता के नाम की थी। रमन पाल खुद गांव जलालाबाद में रहता था, जबकि उसकी पत्नी संगीता अपने ममेरे भाई ढिकोली गांव निवासी योगेंद्र के साथ खेकड़ा के उसी मकान में रह रही थी। पिछले दिनों संगीता ने मकान की रजिस्ट्री ममेरे भाई के नाम कर दी थी। रमन पाल को पता चला तो पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे रमन पाल खेकड़ा पहुंचा। उस समय घर पर संगीता के अलावा कोई नहीं था। इसके बाद पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हुई और रमन पाल ने छेनी-हथौड़े से हमलाकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर हत्या करने की जानकारी देते हुए सरेंडर कर दिया।

सिर, चेहरे और गले पर गंभीर चोट, उंगली कटी मिली

पुलिस ने महिला की हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा-छेनी बरामद कर ली। सिर और चेहरे पर छेनी-हथौड़े से वार किए गए थे। हाथ की उंगली तक काट दी गई थी। इतना ही नहीं हत्यारोपी पति ने गला भी दबाया, जिससे वह जीवित न बच सके। जिस किसी ने भी घटनास्थल का हाल देखा, उसकी रूह कांप उठी।

मकान बेचने के बाद विवाद बढ़ा

गाजियाबाद के जलालाबाद निवासी रमन पाल की शादी करीब 30 वर्ष पूर्व एलम के पास स्थित नाल गांव निवासी संगीता के साथ हुई थी। पिछले वर्षों रमन पाल और संगीता ने दोनों बच्चों की शादी कर दी। इसी बीच रमन पाल को पता चला कि पत्नी संगीता ने खेकड़ा वाला मकान ममेरे भाई के नाम कर दिया है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।