फरीदाबाद में लड़की को छेड़छाड़ से बचाने वाले को मार डाला गया, चाकू से 10-12 बार गोदा
फरीदाबाद में एक लड़की को छेड़छाड़ से बचाने की कीमत युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। बदमाशों ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर चाकू से 10-12 वार किए गए।

फरीदाबाद में एक लड़की को छेड़छाड़ से बचाने की कीमत युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। बदमाशों ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर चाकू से 10-12 वार किए गए। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल में भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक, गिरदावर एंक्लेव निवासी 28 वर्षीय जयसिंह बैसला कैब ड्राइवर हैं। वह सोमवार शाम को अपने घर के बाहर गली में खड़े थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही है एक लड़की ने उन्हें बताया कि कुछ लड़के उन्हें छेड़ रहे हैं। उन्होंने आगे आकर लड़की को बचाया और छेड़छाड़ कर रहे लड़कों को ऐसा करने से रोका। इसी बात से गुस्सा होकर युवक वहां से देख लेने की धमकी देकर चले गए।
चाकू से गोदकर भागे लड़के
उसके बाद आरोपी अपने दो-तीन अन्य साथियों के साथ वहां आए और जयसिंह पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला बोल दिया। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल को उनके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रात को शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था।
आरोपियों की तलाश में पुलिस
मृतक के चचेरे भाई सुखवीर ने बताया कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके चचेरे भाई की हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को विरासत में ले लिया है। बाकी आरोपी फरार हैं। पल्ला थाना एसएचओ सत प्रकाश ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


