Hindi Newsएनसीआर Newsman killed his second wife when she pressured him to take her to his in laws house
पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, ससुराल ले जाने की जिद करने लगी तो गोली मारकर जान ले ली

पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, ससुराल ले जाने की जिद करने लगी तो गोली मारकर जान ले ली

संक्षेप:

दिल्ली में एक युवक द्वारा अदालत में दूसरी शादी के बाद ससुराल ले जाने का दबाव बनाने पर पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी 25 साल की दूसरी पत्नी को दिल्ली से उत्तर प्रदेश के बागपत ले गया। वहां गोली मारकर हत्या के बाद उसका शव जंगल में फेंक दिया।

Nov 27, 2025 09:16 pm ISTSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में एक युवक द्वारा अदालत में दूसरी शादी के बाद ससुराल ले जाने का दबाव बनाने पर पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए दूसरी पत्नी को दिल्ली से उत्तर प्रदेश के बागपत ले गया। वहां गोली मारकर हत्या के बाद उसका शव जंगल में फेंक दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली के दयालपुर के एक युवक ने कोर्ट में दूसरी शादी के बाद ससुराल ले जाने का दबाव बनाने पर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए 25 साल की अपनी दूसरी पत्नी तैय्यबा को दिल्ली से बागपत ले गया। वहां गोली मारकर हत्या के बाद उसका शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने मामले में नाबालिग व मुख्य आरोपी फैसल चौधरी समेत दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। नाबालिग आरोपी का दोस्त है।

दयालपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की निशानदेही पर बुधवार को युवती का शव बागपत स्थित जंगल से बरामद कर लिया। पोस्टमॉर्टम के बाद गुरुवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। वारदात में इस्तेमाल आरोपी के दोस्त की कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियार की तलाश कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि परिवार में पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। आरोपी ने अप्रैल 2025 में परिजनों को बिना बताए 25 साल की युवती तैय्यबा से कोर्ट में शादी कर ली। अब युवती उस पर खुद को पत्नी के रूप में ससुराल ले जाने का दबाव बना रही थी। पहली पत्नी के डर से फैसल उसे अपने घर नहीं ले जा पा रहा था। इस सब से छुटकारा पाने के लिए उसने हत्या की साजिश रची। 22 नवंबर को दोस्त की कार से युवती को पहले दिल्ली स्थित एक बार में ले गया। वहां शराब पी। इसके बाद युवती को लेकर बागपत गया और वहां वारदात को अंजाम दे डाला।

नौकरी पर गई, फिर नहीं लौटी

मृतका तैय्यबा अपने परिवार के साथ चांदबाग इलाके में रहती थी। वह दिलशाद गार्डन में प्राइवेट नौकरी करती थी। परिवार में माता-पिता के अलावा तीन भाई व चार बहनें हैं। परिजनों के मुताबिक, 22 नवंबर को युवती नौकरी पर गई थी और रात आठ बजे बात हुई तो उसने घर आने में देरी की बात कही। देर रात करीब 2:48 बजे उसकी मां से बात हुई तो उसने पांच मिनट में आने को कहा। इसके बाद उसने फोन नहीं उठाया।

अगले दिन परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में परिजनों से पूछताछ के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया। जांच में पता चला कि आखिरी बार तैय्यबा को मुस्तफाबाद निवासी फैसल चौधरी के साथ देखा गया था, लेकिन वह अपने घर से फरार मिला। उसकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच मंगलवार को उसने कड़कड़डूमा कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra
सुबोध कुमार मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों की गतिविधियों पर लिखते हैं। 17 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सेवाएं दे रहे सुबोध ने यूं तो डीडी न्यूज से इंटर्नशिप कर मीडिया में प्रवेश किया था, लेकिन पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत दैनिक जागरण, जम्मू से बतौर ट्रेनी 2007 में की। वह कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। वह दैनिक जागरण, नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स, अमर उजाला और हिन्दुस्तान अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल का अनुभव रखने वाले सुबोध मूलरूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा से लेकर विज्ञान में स्नातक तक की पढ़ाई बिहार से की है। उसके बाद दिल्ली में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता व मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। सुबोध वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के स्टेट डेस्क पर काम कर रहे हैं। वह राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में विशेष रूचि रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।