फरीदाबाद में लिव-इन पार्टनर को मार डाला, बेड के अंदर छिपाई बॉडी; बदबू आने पर खुला राज

Apr 30, 2025 12:57 pm ISTSneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में दिल दहलाने वाली घटना घटी है। एक बेरोजगार शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी और शव को बेड के अंदर छिपा दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया।

फरीदाबाद में लिव-इन पार्टनर को मार डाला, बेड के अंदर छिपाई बॉडी; बदबू आने पर खुला राज

फरीदाबाद में दिल दहलाने वाली घटना घटी है। एक बेरोजगार शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी और शव को बेड के अंदर छिपा दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया। महिला का शव शनिवार को जवाहर कॉलोनी में उसके घर में बेड के अंदर सड़ी-गली अवस्था में मिला था। अधिकारियों ने बताया कि 40 वर्षीय महिला सोनिया 10 साल से 49 साल के आरोपी जितेंद्र उर्फ ​​बॉबी के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों के पति और पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि जितेंद्र पहले कपड़ों की एक छोटी सी दुकान चलाता था। आरोपी को क्राइम ब्रांच ने झज्जर के गोछी गांव से गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह मामला जितेंद्र के मकान मालिक सुरेंद्र सिंह की शिकायत के बाद सामने आया, जो जवाहर कॉलोनी में ही रहते हैं। सिंह ने बताया कि आरोपी एक साल से सोनिया के साथ उनकी प्रॉपर्टी की पहली मंजिल के कमरे में रह रहा था।

शिकायत में कहा गया कि मंगलवार को सिंह को दूसरे किराएदार का फोन आया, जिसने बताया कि जितेंद्र के कमरे से बदबू आ रही है, जोकि बंद था। पुलिस जल्द ही मौके पर पहुंची और सोनिया का सड़ा-गला शव कमरे में एक बेड के अंदर मिला। उसी दिन सारन थाने में मामला दर्ज किया गया। गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान जितेंद्र ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने खुलासा किया कि उसने अपनी मां को इसके बारे में बताया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि 21 अप्रैल को सोनिया ने उसकी पिछली शादी से हुई 20 वर्षीय बेटी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उसके और सोनिया के बीच बहस हो गई थी। गुस्से में आकर उसने रस्सी से उसका गला घोंट दिया और शव को दो दिनों तक कमरे में ही रखा। अधिकारियों ने बताया कि जब सड़ते हुए शव से बदबू आने लगी तो उसने अगले दो-तीन दिनों तक अगरबत्ती जलाकर उसे छिपाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि जब बदबू बर्दाश्त से बाहर हो गई तो जितेंद्र ने कमरा बंद कर दिया और साथी किराएदारों और मकान मालिक से कहा कि अंदर एक चूहा मर गया है।

Sneha Baluni

लेखक के बारे में

Sneha Baluni
पत्रकारिता का करीब एक दशक का अनुभव। दिल्ली यूनिवर्सिटी, भारतीय जनसंचार संस्थान और गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई। दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी खबरों पर विशेष नजर। समय मिलने पर बैंडमिंटन खेलना, प्रकृति की सैर पसंद है। लाइव हिन्दुस्तान से पहले लाइव इंडिया, जनसत्ता, अमर उजाला में अलग-अलग भूमिकाओं में काम करने का मौका मिला। एनजीओ में भी काम का अनुभव। स्नेहा मूलरूप से उत्तराखंड के कोटद्वार जिले की रहने वाली हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।