अंदर फेरे ले रही थी बहन, बाहर भाई हो गया किडनैप; बल्लभगढ़ में हैरान करने वाला मामला
बल्लभगढ़ में चावला कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे के बाहर रविवार को दिन-दहाड़े उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शादी समारोह के दौरान दुल्हन के भाई को कुछ लोग जबरन उठाकर फॉर्च्यूनर गाड़ी में डालकर फरार हो गए।

बल्लभगढ़ में चावला कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे के बाहर रविवार को दिन-दहाड़े उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शादी समारोह के दौरान दुल्हन के भाई को कुछ लोग जबरन उठाकर फॉर्च्यूनर गाड़ी में डालकर फरार हो गए। घटना के वक्त गुरुद्वारे के अंदर शादी के फेरे चल रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने अपहरणकर्ताओं को काबू कर हिरासत में ले लिया और युवक को उनके चुंगल से मुक्त कराया। युवक जिम ट्रेनर के तौर पर काम करता रहा है।
मौके पर मौजूद प्रवीण ने बताया कि रविवार को उनके भाई स्वर्गीय सुनील की बेटी द्विया की शादी थी। दोपहर करीब 3 बजे गुरुद्वारे के अंदर फेरे चल रहे थे और परिवार के सभी सदस्य वहीं मौजूद थे। इसी दौरान जिम ट्रेनर यश को एक जानकार बाहर बुलाकर ले गया कि कुछ लोग उससे मिलने आए हैं। जैसे ही यश गुरुद्वारे के बाहर पहुंचा तो वहां मौजूद करीब पांच युवकों ने उसे काबू कर लिया और उसे एक फॉर्च्यूनर कार में डालकर मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम जिले की इन 6 ग्रामीण सड़कों की संवरेगी सूरत, 5 करोड़ रुपए खर्च कर बनेंगी चकाचक
दो कारों में सवार होकर आए थे आरोपी
परिवार के अनुसार, आरोपी दो कारों में सवार होकर आए थे। इनमें से एक फॉर्च्यूनर कार में यश को अगवा कर ले जाया गया। परिजनों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि युवक को कौन लोग और किस मकसद से उठाकर ले गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शहर थाना प्रभारी शमशेर ने बताया कि युवक को लेकर जाने की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
अपहरण की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने गुरुद्वारा व आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटैज कब्जे में ले ली है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले को सुलझा लिया गया हैं। इस बारे में जल्द खुलासा किया जाएगा।
रिपोर्ट- अशोक जैन
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

