Hindi Newsएनसीआर NewsMan holding MPhil in Chemistry held for jewellery store heists in delhi
डीयू से एमफिल तक की पढ़ाई करने वाला डकैत निकला, दिल्ली पुलिस ने सोहना से गिरफ्तार किया

डीयू से एमफिल तक की पढ़ाई करने वाला डकैत निकला, दिल्ली पुलिस ने सोहना से गिरफ्तार किया

संक्षेप: दिल्ली यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री में एमफिल कर चुके 32 साल के एक आदमी को डकैती के मामलों में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में जूलरी की दो दुकानों में हुई डकैती के मामले में जमानत मिलने के बाद वह भूमिगत हो गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहा।  

Sun, 12 Oct 2025 06:49 PMSubodh Kumar Mishra पीटीआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री में एमफिल कर चुके 32 साल के एक आदमी को दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में जूलरी की दो दुकानों में हुई डकैती के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपी दीप शुभम बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है। वर्तमान में वह हरियाणा के सोहना में रह रहा है। वह डकैती के दो मामलों में घोषित अपराधी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी हर्ष इंदौरा ने बताया कि शुभम को शनिवार को सोहना के हरि नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री में बीएससी (ऑनर्स), एमएससी और एमफिल की पढ़ाई पूरी की है। कुछ समय के लिए उसने विशाखापत्तनम में कानून की पढ़ाई भी की है।

अधिकारी ने कहा कि 2021 में उसने और उसके साथियों ने गुजरांवाला इलाके में जूलरी की दुकानों पर दो डकैतियों को अंजाम दिया। एक घटना में उन्होंने बंदूक की नोक पर 6 लाख रुपए से अधिक नकद और मोबाइल फोन लूट लिए। दूसरी घटना में वे कर्मचारियों को धमकाकर 70000 रुपए लेकर फरार हो गए।

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के मामलों में जमानत मिलने के बाद वह भूमिगत हो गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहा। हाल ही में पुलिस टीम ने उसका पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। शुभम वर्तमान में सोहना की एक निजी कंपनी में इंटीरियर डिजाइनर के रूप में काम कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि 2017 में शुभम ने बिहार के पुपरी इलाके में एक सरकारी बैंक को लूटा था। वहां उसने अफरा-तफरी मचाने के लिए मिथाइल एसीटेट और बेंजीन से बने एक देसी धुआं बम का इस्तेमाल किया था और लगभग 3.6 लाख रुपए नकद लेकर भाग गया था।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra
सुबोध कुमार मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों की गतिविधियों पर लिखते हैं। 17 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सेवाएं दे रहे सुबोध ने यूं तो डीडी न्यूज से इंटर्नशिप कर मीडिया में प्रवेश किया था, लेकिन पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत दैनिक जागरण, जम्मू से बतौर ट्रेनी 2007 में की। वह कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। वह दैनिक जागरण, नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स, अमर उजाला और हिन्दुस्तान अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल का अनुभव रखने वाले सुबोध मूलरूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा से लेकर विज्ञान में स्नातक तक की पढ़ाई बिहार से की है। उसके बाद दिल्ली में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता व मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। सुबोध वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के स्टेट डेस्क पर काम कर रहे हैं। वह राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में विशेष रूचि रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।