दिल्ली में व्यापारी के हाथ पर चला दिया ग्राइंडर, काट दिए हाथ; क्यों हुआ था विवाद
दिल्ली में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के डाबड़ी इलाके में एक व्यक्ति ने नाबालिगों के साथ मिलकर बकाया मांगने आए टेंट व्यवसायी को बंधक बना लिया। आरोपियों ने ग्राइंडर से पीड़ित के दोनों हाथ काटने का प्रयास किया।

दिल्ली में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के डाबड़ी इलाके में एक व्यक्ति ने नाबालिगों के साथ मिलकर बकाया मांगने आए टेंट व्यवसायी को बंधक बना लिया। आरोपियों ने ग्राइंडर से पीड़ित के दोनों हाथ काटने का प्रयास किया। वारदात के दौरान पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर किसी तरह वहां पहुंचे लोगों ने उसे हमलावरों से बचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। आरोपियों ने पीड़ित को बांधने के बाद उसके दोनों हाथों पर ग्राइंडर चलाया था। पीड़ित 32 वर्षीय लोकेश गुप्ता को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अजयपाल सहित दो नाबालिगों को दबोच लिया है।
पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि लोकेश गुप्ता अपने परिवार के साथ विजय एनक्लेव में रहते हैं। लोकेश गुप्ता का शादी समारोह में हलवाई और टेंट सर्विस का काम है। आरोपी अजयपाल भी एनक्लेव में ही रहता है।
क्यों हुआ था विवाद
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे डाबड़ी पुलिस को सूचना मिली कि विजय एनक्लेव में कुछ लोगों ने ग्राइंडर से एक व्यक्ति के हाथ काट दिए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां लोकेश गुप्ता को घायल हालत में मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती किया और उसके बयान दर्ज किए। पीड़ित ने बताया कि 20 अप्रैल को आरोपी अजयपाल की बेटी की शादी थी। अजय ने शादी के लिए लोकेश गुप्ता की टेंट सेवाएं ली थीं। इसके लिए 2.5 लाख रुपये में बुकिंग की गई थी। अजय ने 50 हजार रुपये का भुगतान कर दिया था, जबकि दो लाख रुपये बकाया रह गए थे।
पीड़ित को मकान में बंधक बनाकर पहले मारपीट की
लोकेश शुक्रवार को अपनी बकाया रकम लेने अजय के घर पहुंचे तो उसने उन्हें मकान की ऊपरी मंजिल पर बुला लिया। पीड़ित ने बताया कि वहां आरोपी के साथ दो तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। उनके साथ मारपीट करने के बाद उनको बांध दिया और ग्राइंडर से उनके दोनों हाथों को काटना शुरू कर दिया।
आसपास के लोगों केआने से बच सकी जान
ग्राइंडर से हाथ काटने की कोशिश के दौरान लोकेश गुप्ता दर्द से चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाने लगे। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लोकेश को एम्स में भर्ती कराया गया है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


