गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरे शख्स की मौत, कमरे से सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा के रैपर मिले

Feb 26, 2026 06:22 pm ISTSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share

गुरुग्राम में बस स्टैंड के पास एक होटल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ठहरे एक शख्स की हार्ट फेलियर से मौत हो गई। पुलिस को होटल के कमरे से सेक्स पावर की दवाइयों का खाली रैपर मिला है। आशंका है कि इन दवाओं के ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। घर में उसके बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं।

गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरे शख्स की मौत, कमरे से सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा के रैपर मिले

गुरुग्राम में बस स्टैंड के पास एक होटल में अपनी महिला मित्र के साथ ठहरे एक 56 साल के शख्स की हार्ट फेलियर से मौत हो गई। पुलिस को होटल के कमरे से सेक्स पावर की दवाइयों का खाली रैपर मिला है। आशंका है कि इन दवाओं के ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। मृतक सोहना के एक गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 12 मार्च को मृतक के बेटे की शादी है। घर में शादी की तैयारियां भी चल रही थी।

सीने में तेज दर्द होने से हालत बिगड़ी

जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि मृतक एक लॉजिस्टिक कंपनी में ड्राइवर था और अपनी महिला मित्र के साथ बस स्टैंड के पास होटल में रुका हुआ था। महिला से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि अचानक उसे सीने में तेज दर्द हुआ और हालत बिगड़ती गई। महिला ने होटल के स्टाफ की मदद से फौरन पुलिस को कॉल किया। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 14 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

पुलिस को होटल के रूम से सेक्स पावर बढ़ाने की दवा के रैपर मिले हैं। प्रारंभिक जांच में हार्ट फेलियर से मौत हुई लगती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

घटना से सदमे में डूबा परिवार

पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही होटल के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस घटना से व्यक्ति के घर में मातम पसरा है। उसके बेटे की शादी 12 मार्च को होनी है और घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में डूब गया है।

बिना डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल घातक

सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाओं का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। ये बेहद घातक साबित होती हैं। इनसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक या ऐन्जाइना पेन जैसी जानलेवा कंडीशन आती हैं। देश में अक्सर इन दवाओं के इस्तेमाल से मौत होने के मामले आते हैं। ये मार्केट में धड़ल्ले से बिक रही हैं। सरकार को इन दवाओं की खरीद और बिक्री को लेकर ज्यादा कड़े नियम बनाने की जरूरत है।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।